Indigo crisis: Indigo संकट दसवें दिन भी जारी है. गुरुवार को इंडिगो ने कहा कि ऑपरेशन स्थिर हो रहे हैं. हलांकि एयरलाइन ने बुधवार को लगभग 220 फ़्लाइट्स कैंसिल कीं, और गुरुवार को भी अब तक 70 से ज़्यादा फ़्लाइट्स कैंसिल की हैं.
इंडिगो के CEO आज DGCA के सामने पेश होंगे
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स आज डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) के सामने पेश होंगे. एविएशन रेगुलेटर ने उन्हें हाल की ऑपरेशनल दिक्कतों पर डेटा और अपडेट्स के साथ एक पूरी रिपोर्ट जमा करने के लिए बुलाया है.
Indigo crisis, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 18 और बेंगलुरु से 60 फ्लाइट्स कैंसिल
इसबीच ANI ने एयरपोर्ट अधिकारी के हवाले से बताया कि गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की कुल 18 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. कैंसिल की गई फ्लाइट्स में नौ आने वाली और नौ जाने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं. इसी तरह बेंगलुरु एयपोर्ट से आज इंडिगो की 60 फ्लाइट्स कैंसल हुई है.
इंडिगो ने पिछले हफ्ते से देश भर में हजारों फ्लाइट्स कैंसिल की हैं. सबसे ज्यादा कैंसिलेशन 5 दिसंबर को हुईं और उसके बाद से इनकी संख्या कम हो गई है.
बुधवार को सबसे ज़्यादा कैंसलेशन कहाँ से हुए?
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को इंडिगो ने तीन मुख्य एयरपोर्ट – दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई से 220 फ़्लाइट कैंसल कीं, जिसमें दिल्ली में सबसे ज़्यादा 137 फ़्लाइट कैंसल हुईं.
फ़्लाइट का स्टेटस कैसे चेक करें?
यात्रियों को अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले अपनी एयरलाइन की ऑफ़िशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना चाहिए. वे अपना PNR, फ़्लाइट नंबर या डिपार्चर सिटी डालकर फ़्लाइट स्टेटस या मैनेज बुकिंग सेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ज़्यादातर एयरपोर्ट, जिनमें बड़े मेट्रो हब भी शामिल हैं, अपनी ऑफ़िशियल वेबसाइट और डिजिटल डिस्प्ले के ज़रिए अराइवल और डिपार्चर पर रियल-टाइम अपडेट भी देते हैं.
ये भी पढ़ें-Goa nightclub fire: गोवा नाइट क्लब आग: लूथरा बंधु थाईलैंड में हिरासत में, डिपोर्टेशन प्रोसेस चल रहा है

