Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News शहबाज शरीफ के आरोपों पर भारत का करारा जवाब- ‘अगर तबाह रनवे,जले...

शहबाज शरीफ के आरोपों पर भारत का करारा जवाब- ‘अगर तबाह रनवे,जले हैंगर को जीत मानते हो तो मनाओ खुशी’

0
326

India Reply To Pakistan :  संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है. भारत पर आरोप लगाया कि आतंकवाद रोकने के बहाने भारत ने पाकिस्तान का पानी रोक दिया है. भारत पर “सिंधु जल समझौता’ तोड़ने का आरोप लगाते हुए दुनिया के सामने खुद को विक्टिम जताने की नाकाम कोशिश की . अपने भाषण के दौरान शहबाज शऱीफ ने दावा किया कि उन्होंने भारत के साथ हुआ युद्ध जीत लिया है और अब उनका देश दुनिया को शांति का संदेश देना चाहता है.

India Reply To Pakistan : शहबाज शरीफ को भारत का जवाब 

शहबाज शरीफ के इन आरोपों का भारत ने यूनाइटेड नेशन के मंच से ही करारा जवाब दिया है. भारत की तरफ से यूएन में भारत के राजनायिक पेटल गहौत ने राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “अगर तबाह रनवे, जले हैंगर जीत है तो पाकिस्तान आनंद ले सकता है.”

भारत ने अपने जवाब मे साफ कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत रुख हमेशा सख्त रहा है और आगे भी रहेगा. पाकिस्तान को इसके लिए अपने यहां चल रहे सक्रिय आतंकवादियों के कैंपों को बंद करने होंगे , साथ ही भारत के वॉन्टेड चरमपंथियों? आतंकवादियों को उसे सौंपना होगा.