Wednesday, March 4, 2026

डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, ‘भारत ईरान के बजाय वेनेजुएला से खरीदेगा तेल’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump ने शनिवार को दावा किया कि भारत ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण भारत ईरान से ज़्यादा कच्चा तेल इंपोर्ट नहीं करता है, हालांकि प्रतिबंधों से पहले ईरान भारत के लिए कच्चे तेल के टॉप सोर्स में से एक था.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ये बातें शनिवार शाम को एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं, जब वे वॉशिंगटन, DC से फ्लोरिडा जा रहे थे.

वे (भारत) ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे-Donald Trump

ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “चीन का स्वागत है कि वह आए और तेल पर एक शानदार डील करे… हमने पहले ही एक डील कर ली है. भारत आ रहा है, और वे ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे. तो, हमने पहले ही डील का कॉन्सेप्ट बना लिया है…”

ट्रम्प ने दावा किया है कि अब वह वेनेजुएला चला रहे हैं और उन्होंने पकड़े गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज को तब तक अंतरिम नेता बने रहने की इजाज़त दी है, जब तक वह उनकी बात मानती हैं – खासकर अमेरिका को वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार तक पहुंच देना.

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने किया पीएम मोदी को फोन

इस बीच, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके ऊर्जा, व्यापार और निवेश सहित द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की.
3 जनवरी को अमेरिका द्वारा काराकास पर सैन्य हमला करने और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ड्रग्स, हथियारों और नार्को-टेररिज्म के आरोपों में किडनैप करने के बाद वेनेजुएला की तरफ से भारत के साथ नेतृत्व स्तर पर यह पहला संपर्क था.
फोन कॉल के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, “वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति, सुश्री डेल्सी रोड्रिग्ज से बात की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा और विस्तार देने पर सहमत हुए, जिसमें आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का साझा दृष्टिकोण है.”

ये भी पढ़ें-आम बजट 2026 : क्या पूरी होगी मीडिल क्लास,महिला और किसानों की उम्मीदें, किस वर्ग को मिल सकती है कितनी राहत ?

Latest news

Related news