Saturday, June 27, 2026
Home Breaking News Aus में 3 जनवरी से शुरु होगा अंतिम टेस्ट मैच ,रोहित...

Aus में 3 जनवरी से शुरु होगा अंतिम टेस्ट मैच ,रोहित शर्मा के टीम में बने रहने पर भी लटकी तलवार

0
321
IND-AUS 5th Test match
IND-AUS 5th Test match

IND-AUS 5th Test match : ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरु होने जा रहा है. भारत इस टेस्ट मैच में अभी अस्ट्रेलिया से 2-1 से पीछे हैं. इस टेस्ट सीरीज में ये अंतिम मौका है जब भारत अपने आप को बराबरी पर लाने के लिए खेलेगा . इसलिए भारतीय टीम पर अच्छा खासा दवाब है. इस दवाब का असर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिख रहा है. खबर है कि टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों के बीच सब ठीक-ठाक नहीं है. इन खबरों को और तब हवा मिल गई जब टीम इंडिया की प्रेस कांफ्रेंस में कोच के साथ कप्तान रोहित शर्मा नजर नहीं आये.

IND-AUS 5th Test match : ‘मैंने खिलाडियों के साथ केवल ईमानदारी से बातचीत की है’ 

इस सिलसिले में जब पत्रकारों ने कोच गौतम गंभीर से पूछा तो उन्होंने साफ साफ कहा कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों के साथ कुछ “ईमानदारी” से बातचीत की है, क्योंकि केवल उनका प्रदर्शन ही उन्हें टीम में बने रहने में मदद कर सकता है. हलांकि गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रुम की बातचीत बाहर आने को लेकर कहा कि टीम के कोच अपने खिलाडियों से जो बातचीत करते हैं, वो ड्रेसिंग रुम के अंदर ही रहनी चाहिये.

हेड कोच गौतम गंभीर ने फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी कि पांचवे और अंतिम टेस्ट मेच में कप्तान रोहित शर्मा रहेंगे या नहीं.  गंभीर ने कहा कि प्लेइंग 11 का फैसला टॉस के समय कल पिच को देखकर किया जायेगा. हेडकोच ने  मीडिया को बताया कि टेस्ट मैच जीतने की रणनीतियों को छोड़कर उन्होंने टीम के सीनियर खिलाडियों विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के साथ कोई चर्चा नहीं की है, केवल एक खिलाडी तेज गेंदबाज आकाश दीप  हैं जो  आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि उनके पीठ में अकड़न  है.  फिलहाल इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि कप्तान रोहित शर्मा आखिरी टेस्ट मैच खेलगें या नहीं .

आपको बता दें कि बॉर्डर- गावस्कर टेस्ट सीरीज में पहले मैच से ही कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन खराब रहा है, और फैन्स और सोशल मीडिया पर उन्हें  टीम के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार भी माना जा रहा है. सोसल मीडिया पर लोग बाते कर रहे हैं कि रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी से दूर रखा जाये. ऐसे में रोहित शर्मा के आखिरी टेस्ट मैच खेलन पर तलवार लटकी हुई है.