Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News पंजाब के निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का जलवा, जीते 70...

पंजाब के निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का जलवा, जीते 70 प्रतिशत सीट, कांग्रेस और भाजपा बेहाल

0
1273
Punjab local body elections Result
Punjab local body elections Result

Punjab local body elections Result :  पंजाब निकाय चुनावों में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी ने जबर्दस्त जीत हासिल की है.AAP ने जिला परिषदों में 63 फीसदी सीटें और पंचायत समितियों के 54 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की है.

देश के विधानसभा चुनावों में जहां  बीजेपी अपने झंडे गाड़ रही है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी का जलवा कायम है. इसका नमूना पंजाब ने निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत दिलाकर बता दिया है. पंजाब के जिला परिषद और पंचायत समितियों के  चुनावों में मिली बंपर सीट ने ये बता दिया है कि पंजाब में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का प्रभाव अभी किसी भी तरह से कम नहीं हुआ है.

Punjab local body elections Result : AAP की शानदार जीत

पंजाब के सभी जिलों और ग्राम पंचायतों में हुए चुनावो का रिजल्ट गुरुवार को आ गया. 22 जिला परिषदों के 346 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2834 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किये गये. परिणामों के मुताबिक जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी को 218, कांग्रेस ने 62, शिरोमणि अकाली दल ने 46 , बीजेपी ने 7,बीएसपी को 3 और आईएनडी ने 10 जोनों में जीत हासिल हुई.

पंचायत समिति के चुनावों की बात करें तो यहां भी आम आदमी पार्टी ने 1529, आईएनसी ने 611, शिरोमणि अकाली दल ने 449, बीजेपी ने 73, बीएसपी ने 28 और आईएनडी ने 144 जोनों में अपनी जीत का परचम लहराया है.

3 दिनों तक चली वोटों की गिनती

पंजाब में 22 जिला परिषदों के 347 और 153 पंचायत समितियों के 2,838 जोन के प्रतिनिधि चुनने के लिए 14 दिसंबर य़ानी रविवार को मतदान हुआ था.फिर 16 दिसंबर यानी मंगलवार को मतों की गणना शुरु हुई जो गुरुवार 18 दिसंबर तक चली. तीन दिनों तक वोट काउंटिंग के बाद 18 दिसंबर को फाइनल परिणाम घोषित किये गये.

जिला परिषद में आम आदमी पार्टी ने 218 जोन में तो कांग्रेस ने 62 जोन में जीत दर्ज की.शिरोमणी अकाली दल को 46 जोन तो बीजेपी ने सात जोन , बहुजन समाज पार्टी (BSP)  ने तीन जोन में जीत दर्ज की.  10 निर्दलीयों उम्मीदवारों को भी जीत मिली.

पंजाब में AAP का दबदबा कायम

प्रदेश में राजनीतिक पार्टी के असर की बात करें तो निकाय चुनाव के रिजल्ट ने बता दिया है कि पंजाब में अभी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी का असर कायम है.  आप ने प्रदेश के स्थानीय चुनाव में जिला परिषदों में 63 प्रतिशत तो पंचायत समितियों में 54 फीसदी क्षेत्र में जीत हासिल की है . चुनाव परिणामों के अनुसार पंजाब के इस लोकल बॉडी चुनाव में आम आदमी पार्टी जहां पहले स्थान पर है, वहीं कांग्रेस दूसरे और शिरोमणि अकाली दल (SAD) को तीसरा स्थान मिला है . बीजेपी का बुरा हाल रहा. बीजेपी यहां चौथे स्थान पर रही है.