Wednesday, February 18, 2026

मुंबई में एक बुजुर्ग शख्स आत्महत्या के लिए चलती बस के नीचे घुसे..उपर से गुजरा पिछला पहिया

मुंबई

मुंबई के अंधेरी वेस्ट के डीएन नगर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है . डीएम नगर पुलिस स्टेशन के पास एक बुजुर्ग शख्स ने चलती बस के अंदर घुस कर आत्महत्या करने की कोशिश की . वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.डीएन गर पुलिस ने इस संबंध में  मामला दर्ज कर जांच शुरु की है .

घटना मंगलवार 6 दिसंबर का है. आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स का नाम अब्दुल गफ्फार इस्माइल सैयद (उम्र 59 साल) है.

DN नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की आत्महत्या की वजह अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है और हमारी जांच अभी चल रही है. बताया जा रहा है कि ये शख्स मानसिक रुप से बीमार है. बस से कुचले जाने के बाद गंभीर रुप से घायल हुआ है और अस्पताल में इलाज चल रहा है.बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

 

Latest news

Related news