Friday, March 6, 2026

ICC T20 वर्ल्ड कप: भारत ने सेमीफाइनल जीता, अब फाइनल पर नजर

ICC T20 World Cup 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल किया है और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. गुरुवार को हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 7 रनों से हराया और अब टीम इंडिया की नजरें इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर टिक गई हैं. ICC T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच  8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जहां भारत  न्यूजीलैंड के खिलाफ (India New Zealand Final) मैदान पर उतरेगा.

ICC T20 World Cup 2026
ICC T20 World Cup 2026

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया. भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की शानदार पाली खेली और चौकों छक्कों की झड़ी लगाकर  टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. संजू सैमसन विस्फोटक पारी ने पहले हाफ मे ही मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया था.

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में बड़ा 7 विकेट पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना पाई. इंग्लैंड की तरफ से बॉलर  विल जैक्स ने 40 रन देकर 4 विकेट लिये.

इंग्लैंड ने भी किया कड़ा मुकाबला 

टॉस जीत कर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया. भारत के विशाल स्कोर का जवाब देने इंग्लैंड टीम भी जोर शोर से  मैदान में उतरी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इनिंग की शुरुआत की . इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी और भारत की गेंदबाजी ने इस मैच को  इतना रोमांचक बना दिया कि मानो ये सेमिफाइनल मैच नहीं बल्कि फाइनल मुकाबला हो.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी जमकर शाट्श लगाये लेकिन भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी ने मैच को अपने पक्ष में कर लिया. हार्दिक पांड्या समेत अन्य गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 4 विकेट लिये.

 भारतीय गेंजबाजों की सधी बॉलिंग ने जीत पक्की की   

मैच के अंतिम ओवरों में इंग्लैंड को जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी कर टीम इंडिया को यादगार जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

टीम इंडिया की इस जीत के बाद पूरे देश में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी भारतीय टीम की जमकर तारीफ हो रही है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टीम इसी तरह संतुलित प्रदर्शन जारी रखती है तो फाइनल में भी भारत के जीतने की प्रबल संभावना है.

अब सबकी निगाहें आगामी फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत खिताब जीतकर एक और विश्व कप अपने नाम करने की कोशिश करेगा.

 

Latest news

Related news