Hemant Soren 15 August : देशभर में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. झारखंड में राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंद सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण किया. परेड का निरीक्षण किया और राज्य की जनता को संबोधित किया.
इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में उत्कृष्ट सेवा के लिए अलग अलग विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया. झारखंड सरकार ने सरकारी अदम्य साहस औऱ बहादुरी के लिए पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
Hemant Soren 15 August : रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा
झंडोत्तालोन के समय सीएम सोरेन ने एक बार फिर से झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प जाहिर करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों से सहयोग और भागीदारी की अपील की है . सीएम सोरेन ने कहा कि 2019 में हमने सरकार बनाते हुए यह प्रण लिया था कि लोगों के भरोसे पर खरे उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगे. हमने अपने शासन काल के साढ़े चार सालों में गांव-गांव, घर-घर में जाकर लोगों की परेशानियां सुनी हैं. समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं और उन्हें जमीन पर उतारा भी है . झारखंड सीएम ने राज्य के आदिवासियों, दलितों , पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया कि राज्य के विकास में सबकी बराबर की भागीदारी है.
35 हजार पदों पर अक्टूबर तक होगी भर्ती
सीएम हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि सरकार राज्य में 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इस वर्ष अक्टूबर तक पूरी कर लेगी.उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के जरिये आबकारी कांस्टेबल, सहायक प्रोफेसर, वुमन सुपरवाइजरों के साथ साथ 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, जो अक्टूबर 2024 तक पूरी हो जाएगी.
कोई ताकत झुका मुझे नहीं सकती- हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने ध्वजारोहण के बाद अपने भाषण के दौरान हाल ही में अपनी जेल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि विकास विरोधी ताकतों ने रास्ते में मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाये. सोरेन ने कहा कि हमने ये दिखाया है कि मजबूत इरादों हों,दिल में विश्वास हों और नीयत में ईमानदारी हो तो कोई भी ताकत आपको झुका नहीं सकती. सीएम सोरने ने कहा कि हम जनता से किए अपने हर वादे को पूरी गंभीरता से निभाने का प्रयास कर रहे हैं.आज झारखंड के हालात बदले हैं. यहां अब दलित, आदिवासी और पिछड़े खुद को असहाय अकेला महसूस नहीं करते हैं. अब यहां हर चेहरे में उम्मीद की नई किरण दिखाई दे रही है.
राज्य के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरुरत
झारऱखंड सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमें ये आजादी हमारे पूर्वजों के अनगिनत त्याग , संघर्ष और बलिदान से मिली है. हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए एक समृद्ध और समतामूलक राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त किया है. हमारे पूर्वजों ने देश की आर्थिक विषमता को खत्म करने और सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए लक्ष्य तय किया था. आज हमें सभी को अपने भीतर झांककर देखने और विचार करने की जरूरत है कि हम उन लक्ष्यों को पूरा करने में सफल हुए हैं ?
मोरहाबादी मैदान में सीएम ने गिनाई अपनी लोक कल्याणकारी योजनाएं
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अबुआ आवास योजना के जरिये गरीबों को तीन कमरों का पक्का मकान दे रहे हैं. राज्य के 35 लाख लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा गया है.राज्य सरकार 20 लाख लोगों को अतिरिक्त राशन दिया जा रहा है. पूरे राज्य में 57 लाख से ज्यादा लोगों को साल में दो बार कपड़े दिए जा रहे हैं.कर्ज से दबे किसानो को कर्जामुक्त करने के लिए सरकार उनके 2 लाख तक के कर्ज को माफ करने की योजना बना रही है.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता – हेमंत सोरेन
झारखंड सीएम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं मे पहली बात है.इसके लिए झारखंड सरकार ने ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंइया सम्मान’ योजना की शुरूआत की है. इस योजना के अंतर्गत राज्य की 21 से लेकर 50 साल तक की महिलाओं को सरकार हर महीना एक हजार रुपया सहायता राशि के तौर पर बैंक खातों में भेजी जा रही है. इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 48 लाख महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा.
सीएम ने सरकार में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों और राज्य में औद्योगिक विकास के लिए निवेश की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया.

