Monday, February 16, 2026

Hemant Soeren Birthday : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन पर लिखा भावुक पोस्ट, दिखाया हाथ पर लगा जेल का मुहर

Hemant Soeren Birthday : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन 10 अगस्त के 59 साल के हो गये. अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम सोरने ने एक भावुक करने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा. सीएम सोरेन ने एक्स पर लिखे एक पेस्ट मे अपने हाथो पर लगे हुए उस मुहर की तस्वीर दिखाई जो उन्हें जेल से बाहर आते हुए लगाई गई थी.

Hemant Soeren Birthday- ये तस्वीर लोकतंत्र के संघर्ष का प्रतीक है

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में लिखा कि ये लोकतंत्र के संघर्ष का प्रतीक है. जेल से रिहा होने के दौरान लगाई गई यह मोहर बिना सबूत के उनकी 150 दिनों की हिरासत को दर्शाती है. सोरेन हाशिए पर पड़े समुदायों की वकालत करने और न्याय और समानता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मैं हर उस व्यक्ति के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे…

झारखंड सीएम ने अपने हाथ पर कैदी की मुहर की तस्वीर पोस्ट की और इसे लोकतंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों का प्रतीक बताया. सोरेन ने बताया कि जेल से रिहा होने पर जेल अधिकारियों ने उनके हाथ पर यह मुहर लगाई थी.

सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा, ” आज अपने जन्मदिन के मौक़े पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है – वह है यह कैदी का निशान – जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है. जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई शिकायत, बिना कोई अपराध जेल में 150 दिनों तक डाल सकते हैं तो फिर ये आम आदिवासियों/दलितों/शोषितों के साथ क्या करेंगे – यह मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए, आज के दिन मैं और ज़्यादा कृतसंकल्पित हूँ हर शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मूलवासी के पक्ष में लड़ने के अपने संकल्प को और मजबूत करता हूं। मैं हर उस व्यक्ति/समुदाय के लिए आवाज उठाऊंगा जिसे दबाया गया है, जिसे न्याय से वंचित रखा गया है, जिसे उसके रंग, समुदाय, ख़ान पान, पहनावे के आधार पर सताया जा रहा है। हमें एकजुट होकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां कानून सभी के लिए समान हो, जहां सत्ता का दुरुपयोग न हो। हां, यह रास्ता आसान नहीं होगा। हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन मुझे विश्वास है कि हम मिलकर इन चुनौतियों को पार कर सकते हैं। क्योंकि हमारे देश की एकता, विविधता में ही हमारी शक्ति है। ”

5 महीने बाद हेमंत सोरेन के हाई कोर्ट से मिली जमानत

आपको बता दें कि झारकंड के सीएम हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 जून को रांची की बिरसा मुंडा जेल से रिहा किया गया था. इससे पहले ईडी ने झारखंड सीएम को 31 जनवरी को जमीन घोटाला के मामले में गिरफ्तार किया था और  5 महीने बाद रांची हाइ कोर्ट से उन्हें जमानत मिली

Latest news

Related news