Wednesday, February 25, 2026

bhagalpur : शादी की रात दूल्हे को आया हार्टअटैक, कुछ घंटे बाद ही हो गई मौत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.भागलपुर के  मीरजान्हत शीतला स्थान स्थित मातेश्वरी  विवाह भवन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. पेशे से इंजीनियर 30 साल के साफ्टवेयर इंजीनियर  लड़की की शादी 25 वर्षीय आयुषी से हो रही थी.विवाह के रश्म रिवाज चल ही रहे थे. पहले धूमधाम से जयमाल की रश्म हुई और लड़के लड़की ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया.

शादी के फेरों से पहले हुई मौत

विवाह मंडर पर फेरे की रश्म से पहले दूल्हा तैयार हो ही रहा था कि अचानक उसे कुछ तकलीफ हुई और जमीन पर गिरा गया. बताया जा रहा है कि युवक  शादी से पहले माउथब्रश करके फेरों के लिए तैयार हो रहा था. माउथ ब्रश करते हुए ही वो जमीन पर गिरा. जब तक लोग उन्हे लेकर अस्पताल पहुंचे, उसकी मृत्यु हो चुकी थी. मायागंज अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .

bhagalpur engineer boy died during marriage
bhagalpur engineer boy died during marriage

शादी के घर में मातम मच गया. आनन फानन मे पुलिस भी  मौके पर पहुंची, लेकिन डॉक्टर भी मौत की सही सही वजह बताने में अपने आप को असमर्थ बता रहे हैं . डॉक्टर्स का अनुमान है कि उसे हार्ट अटैक आया है.     लोगों को हैरानी है कि 30 साल के स्वस्थ्य युवक को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है . लेकिन हमल के दिनों में ही हमने देखा है कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिसमें लोगों को बैठे बैठे हार्ट अटैक आये हैं.

वही मृत दूल्हे विनीत प्रकाश के चाचा दीपक कुमार झा ने बताया कि हम लोग धूमधाम से शादी के माहौल में मस्ती कर रहे थे अचानक खबर आई कि मेरे भतीजे विनीत प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई और जब हम लोगों ने जाकर देखा तो उसकी तबीयत हद से ज्यादा बिगड़ चुकी थी फिर हम

वही लड़के के हुई मौत के संदेहास्पद परिजनों के खिलाफ फर्द बयान पर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वर पक्ष और वधू पक्ष जहां दोनों तरफ हर्षोल्लास का माहौल रहता आज मातम में बदल गया है दोनों तरफ के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है.

Latest news

Related news