Bihar Governor Meeting : राज्यपाल का शिक्षा विभाग को निर्देश,शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को उनके रिटारमेंट के दिन ही करें पूरा भुगतान

पटना :Bihar Governor Meeting : बिहार में राज्यपाल राज्यपाल-सह-कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर @rajendraarlekar ने शिक्षा विभाग को एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश दिया है, जिसमें कहा गया है कि शिक्षक और शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट के दिन ही विभाग पूरा भुगतान करे.

दरअसल  राज्यपाल का ये निर्देश शिक्षा विभाग से जुड़े उन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है जिन्हें रिटारमेंट के बाद अपने बकाया राशि पाने और सेटलमेंट के लिए लगातार विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं. अक्सर देखने मे आता है कि रियरमेंट के बाद शिक्षकों और विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारियो को महीनों और कभी कभी सालों अपनी राशि के लिए  विभाग के चक्कर काटन पड़ते हैं.

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज हार के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के साथ राजभवन में बैठक की.राज्यपाल ने बैंक खातों के संचालन, अंकेक्षण आपत्ति का निराकरण तथा यूएमआईएस की भी समीक्षा की एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिये.

ये भी  पढ़े :- RJD Parliamentary meeting: गठबंधन और उम्मीदवारों से जुड़े सभी फैसले लेंगे लालू- शिवानंद तिवारी…

 

Latest news

Related news