Priest Murder Case : लव अफेयर और ब्लैकमेलिंग का मामला , प्रेमिका ने रची थी हत्या की साजिश

ब्यूरो रिपोर्ट, गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में बहुचर्चित पुजारी मनोज साह हत्याकांड Priest Murder Case में SIT ने बड़ा खुलासा किया है. सारण DIG विकास कुमार ने कहा कि लव अफेयर में ब्लैकमेलिंग की शिकार होने पर युवती और उसके घरवालों ने मिलकर पुजारी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. हत्या में शामिल दो महिला समेत तीन लोगों को SIT ने गिरफ्तार कर लिया है.जबकि हत्या में इस्तेमाल में चाकू, रस्सी, दुपट्टा और मोबाइल को बरामद कर लिया है.

Priest Murder Case में लव अफेयर और ब्लैकमेलिंग एंगल

DIG विकास कुमार ने कहा तहकीकात के बाद बताया कि मृतक मंदिर का पुजारी नहीं था.मृतक पुजारी केयर टेकर के रूप में रहता था.10 दिसंबर को युवती ने फोन कर मनोज साह को बुलाया. उसके बाद तीन से चार दिनों तक एक कमरे में बंद कर पिटाई की. युवती ने ही अपने प्रेमी मनोज साह की चाकू से हत्या की और फिर उसकी दोनों आंखें निकाल लीं.मृतक पुजारी का गांव की युवती के साथ मृतक का प्रेम-प्रसंग था. युवती की शादी होने के बाद उसे ब्लैकमेल करने रहा था.जिससे परेशान होकर युवती ने अपने घरवालों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्तों में मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के निवासी नेहा कुमारी, सुनीता देवी और अमित कुमार शामिल है. जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश में SIT छापेमारी कर रही है.DIG ने बताया कि पुलिस ने मामले में टेक्निकल सेल की जांच और फॉरेंसिंक जांच के आधार पर हत्या से जुड़े साक्ष्य को इक्कठा किया और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. डीआइजी ने कहा कि मनोज साह की हत्या के बाद मामले को दुसरे तरह का एंगल देने की कोशिश की गई.SIT ने समय रहते बेहतर काम करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया.उन्होंने एसआइटी को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत करने की बात कही.

Latest news

Related news