Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर किया हमला, ‘सीएम नीतीश को...

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर किया हमला, ‘सीएम नीतीश को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए’

0
270
nitish giriraj
nitish giriraj

पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के गरीबों और पिछड़ों के नहीं हुए तो देश के कैसे होंगे?

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर 2023 पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया है. इस मौके पर पटना के ऊर्जा स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. योजना के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला. गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए पूरे देश में कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी.

इसके साथ ही साथ गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि, ‘बिहार सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना का बहिष्कार कर दिया गया है, यह बहुत दुख की बात है. यह योजना पिछड़ों व गरीबों के लिए बनाई गई योजना है. नीतीश बाबू बिहार के गरीबों व पिछड़ों के नहीं हुए तो देश के कैसे होंगे?…चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए’.