Mafia संजय उपाध्याय के मकान पर चला जीडीए का बुलडोजर, संजय पर घोषित है 25 हजार का इनाम

गोरखपुर : यूपी सरकार द्वारा चिन्हित माफिया Mafia संजय उपाध्याय के मकान पर आखिरकार योगी सरकार का बुलडोजर चल ही गया. दरअसल यूपी के टॉप 61 माफिया में शासन द्वारा चिन्हित माफिया Mafia संजय उपाध्याय माफिया विनोद उपाध्याय का भाई है.

Mafia संजय उपाध्याय पर है 25 हजार का इनाम

पिछले हफ्ते माफिया विनोद उपाध्याय के घर पर बुलडोजर चला था .आज उसके भाई माफिया Mafia संजय उपाध्याय के गैर कानूनी ढंग से बने मकान पर जीडीए का बुलडोजर चला.संजय उपाध्याय पुलिस की वांटेड लिस्ट में है और फिलहाल फरार चल रहा है. उसके ऊपर सरकार ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है.

फरार है संजय उपाध्याय

माफिया Mafia संजय उपाध्याय के ऊपर रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज हैं. वहीं इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि माफ़िया संजय उपाध्याय शासन द्वारा चिन्हित माफिया विनोद उपाध्याय का भाई है.  जिसने सरकार के कोल्डस्टोरेज के जमीन पर कब्जा किया था और बिना नक्शे के मकान बनवा लिया था जो कि ढाई करोड़ रुपये का है. संजय उपाध्याय के ऊपर रंगदारी मांगने के कई मुकदमे दर्ज हैं . इसके अलावा उस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित है और वह वांछित चल रहा है. एसपी सिटी ने कहा कि अगर  संजय उपाध्याय ने सरेंडर नही किया तो इनाम की राशि बढ़ाई जायेगी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

Latest news

Related news