Wednesday, February 11, 2026

जवाहर लाल नेहरु के अपमान के साथ शुरु हुआ सत्र ,महात्मा गांधी के अपमान के साथ खत्म-कांग्रेस पार्टी

Gandhi-Nehru insult : लगातार हंगामे और बिना बहस के बिल पास कराने के मामले में विपक्ष के विरोध के बीच आज संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया. सत्र के समापन के बाद हलांकि चाय पार्टी में लोकसभा अध्यक्ष के साथ पीएम मोदी और कांग्रेस नेता हंसी मजाक करते भी नजर आये लेकिन चाय पार्टी के बाद कांग्रेस पार्टी ने शीतकालीन सत्र की उपलब्धियों के बारे में बात की. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि शीतकालीन सत्र की शुरुआत रविंद्र नाथ टैगोर और नेहरु जी के अपमान से हुई और इसका समापन महात्मा गांधी के अपमान के साथ हुआ.

Gandhi-Nehru insult :नेहरु जी और महात्मा गांधी का अपमान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वंदे मातरम पर बहस के दौरान नेहरु जी और मनरेगा योजना के नाम को बदलने के साथ इस सरकार ने महात्मा गांधी का अपमान किया है.जयराम रमेश ने प्रेस काफ्रेंस करके बताया कि इस सत्र की उपलब्धियां क्या-क्या रही.

इस बार आप कौन से ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ छोड़ेंगे – जयराम रमेश

जयराम रमेश ने बताया कि उन्होने संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले 30 नवंबर को राजनाथ सिंह जी पूछा था कि – आप हर सत्र में एक ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ छोड़ते हैं, तो इस सत्र में कौनसा ‘ब्रह्मोस’ होगा- उसकी जानकारी हमें दे दीजिए. इस पर राजनाथ सिंह हंसकर रह गए, लेकिन जो हमने संकेत दिया था, वैसा ही हुआ.

जयराम  ने कहा कि एख विपक्ष के तौर पर हमारी उपलब्धि ये रही कि हमने सरकार से कहा था कि वो दो महत्वपूर्ण बिल ‘सिक्यॉरिटी बिल’ और ‘हायर एजुकेशन कमीशन बिल’ को कमेटी में भेजे, सरकार ने उनकी बात मान ली और यही इस सत्र में विपक्ष की उपलब्धि रही.

वोट चोरी पर शुरु हुआ गतिरोध 

आपको बता दें कि 1 दिसंबर से शुरु हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने SIR और वोट चोरी पर बहस की मांग की थी, जिसपर कई कई दिनों तक गतिरोध रहा. फिर सरकार ने शर्त रखी कि पहले वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर 10 घंटे की बहस होगी , जिसके बाद सरकार दूसरे मुद्दों पर भी बहस या चर्चा करवाने के लिए तैयार है. फिर संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ पर 10 घंटों की चर्चा हुई. इस चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरु पर स्वतंत्रता आंदोलन के घोषगान ‘वंदे मातरम’ की कुछ पंक्तियों को हटवाने का आरोप लगाया.

गुरुदेव रविंद नाथ की पहल पर हटाये गई थी पंक्तियां- प्रियंका गांधी

पीएम मोदी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरु ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम गीत एक हिस्सा हटवा दिया. पीएम मोदी के इस बयान पर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के उस बयान को लेकर सदन को बताया कि गीत के बोल हटाने का निर्णय जवाहर लाल नेहरु का नहीं बल्कि गुरुदेव रविंद्र नाथ टेगोर ने लिया था.संसद में लगातार सत्ता पक्ष ने कई बार नेहरु जी का नाम लेकर तोहमत लगाने की कोशिश की.

आखिरी में पेश किया गया  VB GRAMG बिल

जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम  (MNREGA) की जगह पर संसद में VB GRAMG य़ानी ‘विकसिक भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन’ लेकर आई.बिना बहस के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा से बिल पास करा लिया गया. कांग्रेस पार्टी ने सरकार के इस कदम को राष्ट्र के अपमान के साथ जोड़ा.

जयराम रमेश ने कहा कि सत्ता पक्ष ने ना केवल देश के महापुरुषो का अपमान किया बल्कि सदन में हर बार की तरह इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

Latest news

Related news