Thursday, February 12, 2026

Congress CWC meeting: सुरक्षा बलों को ढेर सारी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार- राहुल गांधी

Congress CWC meeting: बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने 24, अकबर रोड पर कांग्रेस सीडब्लूसी की एक आपातकालीन अनौपचारिक बैठक बुलाई, जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा होकर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की. बैठक के बाद कांग्रेस ने मीडिया के सामने पार्टी का ऑपरेशन सिंदूर पर अधिकारिक रुख साफ किया. पार्टी के नेता राहुल गांधी ने कहा कि, हम अपने सशस्त्र बलों को अपना पूरा समर्थन देते हैं. उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार.

हम अपने जाँबाज़ सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं-खड़गे

वहीं पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने पार्टी का अधिकारिक रुख साफ करते हुए सीडब्लूसी का प्रस्ताव पड़ कर सुनाया. उन्होंने कहा-

1. भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं, जिन्होंने ‘Operation Sindoor’ के तहत पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुहंतोड़ जवाब दिया है. हम अपने जाँबाज़ सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं.
2. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साफ़ तौर पर सशस्त्र बलों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होकर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया था.
3. ⁠पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध भारत की राष्ट्रीय नीति बहुत स्पष्ट और अडिग है.
4. महान भारत देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी स्तर पर एकजुटता की सर्वाधिक जरूरत है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.
5. इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए, देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत तक दी है.

Congress CWC meeting: हम कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना पूरा समर्थन देते हैं-राहुल गांधी

हमने कार्यसमिति की बैठक में इस पर चर्चा की। हम अपने सशस्त्र बलों को अपना पूरा समर्थन देते हैं. उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार.
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि, हम कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से अपना पूरा समर्थन देते हैं.

ये भी पढ़ें-सरकार ने रद्द की अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां ,सभी को फौरन ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश मिले

Latest news

Related news