कंझावला केस में FSL रिपोर्ट-कार के अगले हिस्से में बायीं ओर फंसी हुई थी अंजली

दिल्ली : कंझावला में अंजली नाम की लड़की को घसीट कर मार डालने के मामले में FSL की रिपोर्ट आ गई है. FSL रिपोर्ट के मुताबिक बलेनो कार की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला कार के अगले बाएं पहिए में फंस गई थी. ज्यादातर खून के धब्बे सामने वाले बाएं पहिये के पीछे पाए गए हैं. कार के नीचे के पूरी कार में खून के धब्बे मिले हैं. कार के अंदर मौजूद महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.  गिरफ्तार किए गए कार सवारों के ब्लड सैंपल भी विस्तृत जांच के लिए एफएसएल पहुंच गए हैं.

दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले में जाचं कर रही है और खुलासे हो रहे हैं. विस्तृत रिपोर्ट के लिए जुड़े रहें.

Latest news

Related news