Tuesday, March 3, 2026

सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान, वैतरणा नदी में डूबे 4 लोग,दो की मौत

सेल्फी के चलते वैतरणा नदी में डूबे 4 लोग,दो की मौत

घाट पर सेल्फी लेना एक परिवार को महंगा पड़ गया, मुंबई के विरार में वैतरणा नदी घाट पर घूमने गए एक ही परिवार के चार सदस्य फिसल कर नदी में गिर गए,उनमें से दो लोग बचने में सफल रहे हैं,लेकिन दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है.

शनिवार शाम करीब 5बजे वैतरणा नदी के फणसपाडा घाट पर एक ही परिवार के चार सदस्य सैर करने पहुंचे. घाट पर फोटो और सेल्फी लेने के दौरान उनमें से एक ने अपना संतुलन खो दिया, जबकि तीन अन्य उसे बचाने गए, वे भी डूब गए. घाट पर मौजूद नागरिकों ने दोनों को बचाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन इस घटना में दोनों लोग डूब गए.डूबने वालों की पहचान संतू दासाना (15) और लीला दासाना (24) के रूप में हुई है.

मछुवारों ने संतु का शव बरामद किया,विरार पुलिस और वसई विरार नगर निगम की दमकल विभाग द्वारा लीला की तलाश की जा रही है,वहीं देर रात दमकल कर्मियों को लीला का शव भी बरामद हुआ.

Latest news

Related news