Mamata Banerjee’s Major Allegation कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है. मुख्यमंत्री और भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनाव में भारी गड़बड़ी और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है.
#WATCH | कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं… pic.twitter.com/o8r7lP4bs1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
Mamata Banerjee’s Major Allegation – बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे पर्यवेक्षक
मतदान के दौरान मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों (Observers) की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आए पर्यवेक्षक और सुरक्षाबल निष्पक्ष नहीं हैं. सीएम ने कहा, “बाहर से कई ऐसे पर्यवेक्षक आए हैं जो वही कर रहे हैं जो बीजेपी कह रही है. महिलाओं को पीटा जा रहा है, पोस्टर हटाए जा रहे हैं, क्या चुनाव इसी तरह होते हैं?”
टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का दावा
ममता बनर्जी ने अपने मोबाइल में एक घायल कार्यकर्ता की फोटो दिखाते हुए कहा कि रात भर उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया. उन्होंने गुस्से में कहा, “देखिए, हमारे कार्यकर्ताओं को कैसे पीटा गया. यह सरासर गुंडागर्दी है. मतदान शांति से होना चाहिए क्योंकि यह लोकतंत्र का पर्व है, लेकिन बीजेपी ने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.”
‘मरने को तैयार, पर पीछे नहीं हटेंगे’
बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मंशा साफ है कि बीजेपी जबरन धांधली करना चाहती है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “हमारे कार्यकर्ता और बंगाल की जनता मरने के लिए तैयार है, लेकिन वे अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे. वोट जनता डालेगी, पुलिस या सुरक्षाबल नहीं.”
बंगाल चुनाव में SIR का मुद्दा और मतदान का अधिकार
इस बार के चुनाव में एसआईआर (SIR) का मुद्दा सबसे बड़ा बनकर उभरा है। मतदाता सूचियों में विवादास्पद सुधारों के कारण कई लोगों के वोट देने के अधिकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बंगाल की मौजूदा स्थिति में निष्पक्ष चुनाव का वादा बीते समय की तनावपूर्ण कहानियों और राजनीतिक खींचतान के बीच उलझता हुआ दिखाई दे रहा है.
दूसरे चरण का समीकरण
बता दें कि बुधवार (29 अप्रैल) को बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से मैदान में हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद हिंसा और आरोपों के दौर ने चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा दिया है. अब देखना यह है कि जनता इन आरोपों और दावों के बीच किसे अपना जनादेश देती है.

