Trump Threatens Iran वॉशिंगटन, DC: दुनिया एक बार फिर पश्चिम एशिया में महायुद्ध की आहट सुन रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ऐसी बातेंकर रहे जिससे लगे कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में जीत रहा है, लेकिन अंतराष्ट्रीय मीडिया में अपने बयानों के मुताबिक प्रतिक्रिया ना देखकर ट्रंप अपने मुताबिक जितनी संभव हो सके, उतनी खतरनाक धमकियां दे रहे हैं. इस्टर संडे के बाद सोमवार को ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे बड़ी धमकी दी है. ट्रंप ने ईरान को लेकर अब तक का सबसे आक्रामक रुख अपनाते हुए खुली चेतावनी दी है कि ‘पूरा देश महज एक रात में घुटनों पर लाया जा सकता है और ये रात “कल की रात” भी हो सकती है. सोमवार को व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने न केवल अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का सीधा अल्टीमेटम भी दे दिया.
#WATCH वॉशिंगटन, DC: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “पूरे देश पर एक रात में कब्ज़ा किया जा सकता है, और वह रात कल रात हो सकती है”
“हम आज यहां मिलिट्री द्वारा किए गए अब तक के सबसे बड़े, सबसे मुश्किल, सबसे मुश्किल कॉम्बैट सर्च में से एक की सफलता का जश्न मनाने के लिए… pic.twitter.com/kGuKfGVrYp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2026
Trump Threatens Iran:ईरान से जिंदा वापस लाये सैनिकों के लिए मना जश्न
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दौरान अमेरिकी सेना द्वारा अंजाम दिए गए एक अत्यंत जटिल और साहसी ‘कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू’ मिशन की सफलता का जश्न मनाया. उन्होंने बताया कि ईरान के ऊपर गिराए गए एक विमान से संबंधित दो अमेरिकी एयरमैन (F-15 पायलट/क्रू) को सुरक्षित निकालने के लिए एक ऐतिहासिक ऑपरेशन चलाया गया. ट्रंप के अनुसार, इस मिशन के लिए 200 जांबाज जवानों को भेजा गया था, जो अपनी तरह का सबसे मुश्किल और जोखिम भरा बचाव कार्य था. उन्होंने इस सफलता को एक बड़ी सैन्य जीत (Victory) करार देते हुए कहा कि बहुत से महान लोगों की मदद से इस असंभव कार्य को पूरा किया गया.
ईरान को ‘नर्क’ बनाने की धमकी
ईस्टर संडे की सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने जो भाषा इस्तेमाल की, उसने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मचा दी है. ट्रंप ने बेहद तीखे और अपशब्दों भरे लहजे में ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तेल परिवहन के लिए तुरंत खोलने को कहा. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा, “जलडमरूमध्य को खोल दो, वरना तुम नर्क में रहोगे.” ट्रंप ने अपने पोस्ट में “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” जैसे शब्दों का जिक्र करते हुए संकेत दिया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो अमेरिकी सेना ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने में देर नहीं करेगी.
सीजफायर प्रस्ताव को किया खारिज
वर्तमान में चल रहे युद्ध के बीच 45 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) के प्रस्ताव को राष्ट्रपति ट्रंप ने “पर्याप्त नहीं” बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. उनका मानना है कि अमेरिका कई मायनों में पहले ही जीत चुका है और सैन्य मिशन पूर्णता लगभग पूरा हो गया है.जानकारों का कहना है कि ट्रंप की ओर से ‘मिक्सड सिग्नल’ मिल रहे हैं. एक तरफ वह जीत का जश्न (Victory Lap) मना रहे हैं, तो दूसरी तरफ तनाव को चरम पर ले जाने (Escalation) वाली धमकियां दे रहे हैं.
ऐतिहासिक रेस्क्यू और आगामी रणनीति
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि किसी भी देश पर एक रात में कब्जा करना अमेरिका के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है. उन्होंने ईरान को डेडलाइन देते हुए आगाह किया कि अगर व्यापारिक मार्ग को बाधित किया गया, तो अंजाम बेहद घातक होंगे. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप की यह ‘बोल्ड और प्रोवोकेटिव’ शैली उनके पुराने अंदाज की याद दिलाती है, जहां वह कूटनीति से ज्यादा ऐसे बयान देते हैं जैसे वो जंग जीत गये हों.फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें ईरान की प्रतिक्रिया और अगले 24 घंटे में संभावित सैन्य हलचल पर टिकी हैं.

