Wednesday, February 11, 2026

Fifth Phase Voting: थम गया प्रचार, 20 मई को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर पड़ेंगे वोट

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए शनिवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया अब उम्मीदवार सिर्फ घर-घर जाकर परचार कर सकते है. आम चुनाव के Fifth Phase Voting 20 मई (सोमवार) को होगी. इस चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पड़ेंगे वोट

लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को बिहार की 5 सीटों, झारखंड की 3 सीटों, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1-1 सीट पर मतदान होगा.

Fifth Phase Voting, 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की इन सीटों पर पड़ेंगे वोट

महाराष्ट्र: मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी
उत्तरप्रदेश:लखनऊ,अमेठी,रायबरेली,मोहनलालगंज,जालौन,झांसी,हमीरपुर,बांदा,कौशांबी,फतेहपुर,गोंडा,बाराबंकी,फैजाबाद,कैसरगंज
पश्चिम बंगाल :हावड़ा, हुगली, आरामबाग, बनगांव, बैरकपुर, श्रीरामपुर, उलुबेरिया
बिहार :मुजफ्फरपुर, मधुबनी, हाजीपुर, सीतामढी, सारण
झारखण्ड : चतरा, कोडरमा, हज़ारीबाग
ओडिशा :बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का
जम्मू और कश्मीर: बारामूला
लद्दाख :लद्दाख

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिन प्रमुख सीटों पर है खार उम्मीदवार

इस चरण में देखने लायक प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश में अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और कैसरगंज होंगे तो बिहार में हाजीपुर और सारण, वही महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य और कल्याण होंगे

उत्तर प्रदेश की 4 सीटों पर रहेगी नज़र

अमेठी: बीजेपी की स्मृति ईरानी का मुकाबला कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से है
रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है
लखनऊ: बीजेपी नेता राजनाथ सिंह मैदान में है. यहाँ उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा से है
कैसरगंज: यहां बीजेपी के सांसद बृज भीषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के भगत राम मिश्रा से है

बिहार की 3 सीटें है वीआईपी

हाजीपुर: चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास)
सारण: रोहिणी आचार्य (राजद) और राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)
मुजफ्फरपुर: राज भूषण चौधरी (भाजपा)

महाराष्ट्र की 5 सीटों पर रहेगी नज़र

मुंबई उत्तर: पीयूष गोयल (भाजपा)
मुंबई उत्तर-पश्चिम: रवींद्र दत्तराम वायकर (शिवसेना)
मुंबई साउथ: अरविंद सावंत
मुंबई उत्तर-मध्य: उज्ज्वल निकम (भाजपा) और वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
कल्याण: डॉ. श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)

जम्मू और कश्मीर में बारामूला पर रहेगी नज़र

बारामूला: उमर अब्दुल्ला (जेके नेशनल कॉन्फ्रेंस)

झारखंड की चतरा है खास

चतरा: कृष्णा नंद त्रिपाठी (कांग्रेस)

ये भी पढ़ें-Swati Maliwal row: मालीवाल मामले में एक और वीडियो आया सामने, सौरभ भरद्वाज बोले-…

Latest news

Related news