Wednesday, February 11, 2026

दरभंगा में बेखौफ चोर,पुलिस अधिकारी के घर को बनाया निशाना

दरभंगा :  जिले के मब्बी थाना अंतर्गत भलका गांव निवासी मोहम्मद परवेज के घर से अज्ञात चोरों ने देर रात घर के दरवाजे का ताला और लॉकर तोड़कर लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने लगभग 2 से ढाई लाख के आभूषण के साथ हज़ारों नगद उड़ा ले गये.

दरभंगा में अभी दरभंगा महाराज के पौत्र के घर से करोड़ों की चोरी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इस बार चोरों ने पुलिस को ही निशाना बना लिया. चोरी की इस घटना के बाद लगने लगा है कि दरभंगा में प्रशासन का डर अब चोरों को नहीं है. एक के बाद एक चोरी की घटना हो रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. शर्मनाक बात तो ये है कि इस बार पुलिस अधिकारी के घर पर ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया और दरभंगा प्रशासन हाथ मलता रह गया.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दरभंगा प्रशासन अपने पुलिस पदाधिकारी के घर को सुरक्षित नहीं रख पाया तो फिर आम जनता का क्या होगा ? जब प्रशासन और पदाधिकारी के घर चोरी करने में भी चोरों को डर नहीं लग रहा तो फिर आम जनता के घर हाथ साफ करना चोरों के लिए कितना आसान होगा.

हालांकि मब्बी थाना  की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है.

Latest news

Related news