कानपुर : बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर पिता हुआ फरार,एक साल बाद आये पुलिस के हाथ

कानपुर : कानपुर के चकेरी गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से ही प्यार हो गया और एक दिन मौका देखकर दोनों अपने परिवार वालों की आखों में धूल झोंककर फरार हो गये. लड़की के घरवालों ने लड़के के पिता के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया.

मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनो भगोड़े प्रेमी युगल पुलिस की गिरफ्त में आये. मामला एक साल पहले का है जब दोनों अपने अपने घऱ से भाग गये थे . एक साल बाद अब पुलिस ने दोनों को दिल्ली से खोज कर निकाला है .

क्या है पूरा मामला

चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था. कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था. इसी बीच वहीं रहने वाली 20 साल की लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए. लड़की कभी कभी युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी. जब कभी बॉयफ्रेंड घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की बातचीत उसके पिता कमलेश से होने लगी.

प्रेमी का पिता पर आया लड़की का दिल

बताया जाता है कि लड़की को अपने प्रेमी के पिता से ही प्यार हो गया. बेटा अपने पिता और अपनी प्रेमिका के इस प्रेम कहानी से अनजान था. लड़की मार्च 2022 में कमलेश के साथ घर से फरार हो गई. कमलेश का बेटा घर पर ही था, इसलिए लड़की घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ. फिर लड़की के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस लगातार लड़के अपहरण का मामला मानकर उसकी खोज में लगी रही. इसी खोडबीन के दौरान कमलेश और लड़की दोनों को दिल्ली से पकड़ा गया.

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की दोनों दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करते हैं. पुलिस इलाके का पता लगाकर दिल्ली पहुंची और दिल्ली से दोनों को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिये जाने के बाद जब लड़की से पूछताछ की गई तो लड़की ने कहा कि उसे कमलेश के साथ ही रहना है. कमलेश और लड़की दोनों बालिग हैं ऐसे में पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के अनुसार आगे की कार्यवाई की जाएगी. फिलहाल कमलेश को पुलिस  कस्टडी लेकर पूछताछ कर रही है.

Latest news

Related news