एटा में मिठाई के डब्बों से निकल रही है फफूंद से भरी मिठाइयां..शिकायत लेकर पहुंचे लोग डीएम के पास

एटा

त्योहार के मौसम में मिलावट का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है.उत्तर प्रदेश के एटा से बड़ी खबर सामने आई है .शहर के एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार से ली गई मिठाईयां लोग अब वापस करने पहुंच रहे हैं. वजह ये है कि मिठाई के डब्बे के अंदर से लोगों को नकली और फंगस लगी मिठाईयां मिल रही है. लोगों का आरोप है कि दुकानदार थोड़े से रुपयो के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है.

त्योहार के कारण कई लोगों ने 20 -20 किलो मिठाइयां खरीदी . एटा के एक डॉक्टर एनपी सिंह का कहना है कि उन्होंने 20 किलो मिठाई दुकान से खरीदी .सारे मिठाई के डिब्बों में फफूंदी भरी मिठाईयां निकली. डॉक्टर सिंह की तरह और भी ग्राहक ऐसी ही शिकायत लेकर अब डीएम को पास पहुंच रहे हैं और अब दुकानदार पर कार्रवाई की  मांग कर रहे हैं.इस मामले में कई लोगों ने एटा डीएम, एसएसपी और फ़ूड चीफ ऑफिसर से शिकायत की है और कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है.

Latest news

Related news