टेस्ला के CEO Elon Musk रविवार को चीन के दौरे पर पहुंच गए. चीन इलेक्ट्रिक के मामले वाहन के मामले में दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. समाचार एजेंसी रॉयटर ने मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से टेस्ला CEO के दौरे की बात कही है. एलन मस्क भारत की यात्रा स्थगित करने के केवल एक सप्ताह बाद ही चीनी की यात्रा पर पहुंच गये हैं. जबकि भारत में उनके की खबर से कारोबारियों में उत्साह था. भारत में एलन मस्क का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और भारतीय बाजार में प्रवेश करने की योजना की घोषणा करने का कार्यक्रम था.
एलन मस्क के अचानक चीनी दौरे से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि एलन मस्क चीन इसलिए गए ताकि चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टेस्ला की एंट्री करा सकें. चीन इलेक्ट्रिक वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. चीन में इस वक़्त BYD, Li Auto और Xpeng नाम की कार कंपनियां है., जो इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में गाड़ियां बना रही है.
Honored to meet with Premier Li Qiang.
We have known each other now for many years, since early Shanghai days. pic.twitter.com/JCnv6MbZ6W
— Elon Musk (@elonmusk) April 28, 2024
चीनी प्रधानमंत्री ने मस्क से मुलाकात के बाद क्या कहा
चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि चीन में टेस्ला के विकास को चीन अमेरिका आर्थिक सहयोग का एक सफल उदाहरण कहा जाता है. उन्होंने कहा कि तथ्यों ने साबित कर दिया है कि समान सहयोग और पारस्परिक लाभ दोनों देशों के सर्वोत्तम हिट में हैं. चीन के प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि अमेरिका और चीन बीच में मिलेंगे और दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में रणनीतिक संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा देंगे.
Elon Musk आने वाले थे भारत
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क 21 और 22 अप्रैल को भारत दौरे आने की तैयारियां कर चुके थे, लेकिन ऐन वक़्त पर उन्होंने दिल्ली की यात्रा रद्द कर दी थी. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण और बिक्री के लिए निवेश करने वाले थे. इसके बाद टेस्ला ने हाल ही में कहा कि एलन मस्क इसी साल जुलाई अगस्त में दिल्ली आएंगे.

