Monday, February 16, 2026

Jharkhand Assembly Election : झारखंड में चुनाव आयोग ने शुरु किया “सैल्यूट टू बीएलओ” और “इलेक्शन क्विज” अभियान

Jharkhand Assembly Election, रांची :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को निर्वाचन सदन में प्रेस को संबोधित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने “सैल्यूट टू बीएलओ” , “इलेक्शन क्विज” का शुभारंभ एवं सांख्यिकीय रिपोर्ट का विमोचन करते हुए मीडिया के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने इस अवसर पर सैल्यूट टू बीएलओ एवं इलेक्शन क्विज के पोस्टर भी जारी किए. कार्यक्रम के दौरान लोकसभा  चुनाव से संबंधित विस्तृत आंकड़ों वाली सांख्यिकीय रिपोर्ट पुस्तिका का भी विमोचन किया.

Election Commission Poster Launch
Election Commission Poster Launch

Jharkhand Assembly Election के लिए चुनाव आयोग की  तैयारी  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि युवाओं को चुनाव के प्रति प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा राज्य स्तरीय चुनावी क्विज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के कोई भी मतदाता 16 अगस्त से 26 सितंबर अपना रजिस्ट्रेशन करा करा भाग ले सकते हैं. उक्त प्रतियोगिता राज्य के आम मतदाताओं के लिए है इसलिए निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे. यह प्रतियोगिता 29 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से होगी जिसके उपरांत 5 अक्टूबर को सभी जिलों के विजेता प्रतिभागियों की ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता राजधानी रांची में आयोजित की जाएगी. विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए निर्धारित है. वहीं प्रत्येक जिले के विजेता को 10 हजार रुपए दिए जायेंगे.

चुनाव में उतकृष्ट कार्य करने वाले BLO होंगे पुरस्कृत 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किए जाने की कार्य योजना है. इसके लिए “सैल्यूट टू बीएलओ” अभियान शुरू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 29,562  बीएलओ हैं और राज्य के निर्वाचन तंत्र में इनकी अहम भूमिका होती है. बीएलओ को सम्मानित करने के पीछे मूल उद्देश्य उन्हें अभिप्रेरित करना है. उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से तीन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित कराने का प्रस्ताव है. इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, इंडिया स्टैट के आर.के. ठकराल उपस्थित रहे.

Latest news

Related news