ED Raid: RJD नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी, लालू के करीबी पर बालू माफिया से जुड़े मामलों में हुई रेड

शनिवार सुबह पटना में आडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ आरजेडी नेता सुभाष यादव के ठिकानों पर रेड मारी. राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी सुभाष यादव पर रेड रेत माफिया से जुड़े मामलों में की जा रही है. ईडी की पटना टीम कई जगहों पर रेड की कार्रवाई कर रही है. छापेमारी कई घंटों से जारी है.

2018 में पड़ी थी आईटी की रेड

आपको बता दें, 2018 में आईटी ने भी सुभाष यादव के ठिकानों पर रेड डाली थी. आयकर विभाग ने तब पटना, दिल्ली और धनबाद में सुभाष यादव के ठिकानों को खंगाला था. जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में सुभाष यादव को आरजेडी ने झारखंड के चतरा से चुनाव लड़ाया था. लेकिन वह जीत नहीं पाए थे.

पटना के थानों में है एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

सुभाष यादव का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उनपर राजधानी पटना में ही दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दायर है. ज्यादातर मुकदमे अवैध बालू खनन से जुड़े है जबकि कुछ आपराधिक मामले भी हैं. वैसे लालू यादव का सुभाष यादव से परिवारिक रिश्ता नहीं है लेकिन वो लालू यादव के करीबी माने जाते हैं.

शुक्रवार को विनोद जायसवाल के घर पड़ा था आयकर का छापा

इससे पहले शुक्रवार यानी 8 मार्च को पटना में आरजेडी के एमएलसी विनोद जायसवाल के घर भी आईटी की रेड हुई थी. ये रेड टैक्स चोरी के मामले में हुई बताई गई थी. आईटी की टीम कोलकाता से आई था और एक शराब फैक्ट्री के मामले में जांच कर रही थी.

ये भी पढ़ें-Amit Shah Bihar Visit : बिहार दौरे पर आज पटना पहुंच रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह,कई बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Latest news

Related news