भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फुरसत के क्षण में फुटबॉल मैच देखते नजर आये राहुल गांधी..

पिछले 90 दिनों से चल रही भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है. यात्रा रविवार शाम राजस्थान में है. पैदल यात्रा के दौरान राहुल गांधी के रात्रि विश्राम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेताओं केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत और अन्य नेता और भारत यात्रियों के साथ राजस्थान के कैंपसाइट में  मोरक्को बनाम स्पेन विश्व कप फुटबॉल मैच देखते नजर आये. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अक्सर कुछ ना कुछ खास करते  और मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते नजर आ रहे हैं. कहीं वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को स्वस्थ रहने की सलाह देते हुए रोड पर दौड़ाते , तो कभी खुद फुटबॉल मेच खेलते और रेस लगाते नजर आ रहे हैं.राहुल गांधी का ये सहज अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है

Latest news

Related news