डुमरांव : सरकार भारतीय रेलवे का कायाकल्प कर रही है.यही वजह है कि देश के मुख्य रेलवे स्टेशन को विकसित Model Station किया जा रहा है. चमचमाती वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा रहा है. पहले से चलने वाली ट्रेनों में अच्छी सुविधाएं दी जा रही है. अब भारत सरकार रेलवे के लिए एक और योजना लेकर आयी है जिसका नाम है अमृत भारत स्टेशन योजना. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दानापुर रेल मंडल क्षेत्र के डुमरांव और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन Model Station बना जा रहा है.
Model Station बनेंगे 500 स्टेशन
इसी कड़ी के तहत डुमरांव और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे दानापुर रेल मंडल के रेल प्रबंधक ने इस योजना से जुड़ी तमाम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मॉडल रेलवे स्टेशन Model Station का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से 6 अगस्त को करेंगे. भारत के लगभग 500 स्टेशनों को मॉडल स्टेशन Model Station बनाने को लेकर चुना गया है जिसमें बक्सर के डुमरांव और रघुनाथपुर स्टेशन का चयन हुआ है.
पीएम मोदी करेंगे योजना का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से देश भर में अमृत भारत स्टेशन का शुभारंभ होगा. रघुनाथपुर स्टेशन के लिए 20.50 करोड़ रुपए, डुमरांव स्टेशन के लिए 17.13 करोड़ रुपए की राशि मिली है. इस राशि से उच्च लेवल प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं में इजाफा, लिफ्ट, नया फुट ओवरब्रिज समेत अनेक कार्य प्रस्तावित हैं. आगामी 50 सालों के लिए अमृत भारत योजना तैयार की गयी है

