Wednesday, February 18, 2026

दुबई एयर शो के दौरान क्रैश हुआ भारत का स्वदेशी लडाकू विमान तेजस,पायलट को बाहर निकलने का भी नहीं मिला मौका

Dubai Tejas Crash : दुनिया के प्रतिष्ठित दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को ऐसी तस्वीर आई है, जिसके बारे में  सोचना भी मुश्किल है. पूरी तरह से स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान को हाल ही में वायूसेना में शामिल किया गया है. इस विमान को भारतीय वायुसेना की तरफ से दुबई एयर शो में प्रदर्शन के लिए भेजा गया लेकिन एयर शो के दौरान ही LCA तेजस अपनी डेंमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक क्रैश हो गया. घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर  हुई. हादसा ऐसे समय पर हुआ जब हजारो लोग एयर शो देखने अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमा थे.

 Dubai Tejas Crash : कैसे हुआ हादसा

एयर शो के दौरान ये हादसा ऐसे समय पर हुए जब विमान हवा में शानदार कलाबाजियां दिखा रहा था, तभी अचानक उसका नियंत्रण खो गया और कुछ ही सेकंड में LCA तेजस नीचे की तरफ झुकता दिखाई दिया . कुछ ही सेकेंड में सीधे जमीन पर आ गया.जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार छा गया.

बताया जा रहा है कि विमानके पायलट को विमान से निकलने का मौका तक नहीं मिला . हादसे में विमान के पायलट की मौत हो गई है. भारतीय वायूसेना ने जानकारी दी है कि विमान विमान में सवार पायलट की मौत हो गई .

इस घटना में अभी ये साफ नहीं है कि दुर्घटना के समय इस विमान पर सवार पायलट बाहर निकल पाया कि नहीं. डिफेंस विभाग से जुड़े लोग इसका पता लगा रहे हैं.

आपको बता दें कि दुबई का एयर शो दुनिया के सबसे अधिक महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है. इस एयर शो के दौरान दुनियाभर की एयरलाइंस और रक्षा उत्पाद से जुड़े लोग अपने प्रोडक्ट शोकेस करते हैं.

इस बार ये एयर शो दुबई के होस्ट कैरियर एमिरेट्स की 40वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित किया गया है.इस हादसे से एयर शो की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. आयोजन स्थल पर आपातकालीन दल तुरंत सक्रिय हुआ और विमानन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया है.

Latest news

Related news