Thursday, March 12, 2026

बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन अटैक, तेज आवाज से दहल उठा दुबई

Burj Khalifa Drone attack : दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa के आसपास ड्रोन हमले की खबर सामने आने के बाद Dubai में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गुरुवार को दुबई के डाउनटाउन इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, चारो तरफ धुंए का गुबार उठाता दिखाई दिया.  जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं.

Burj Khalifa Drone attack पर दुबई प्रशासन ने क्या कहा ?

ड्रोन हमले की खबर के बाद दुबई के स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बताया कि शहर के निचले इलाके में हुई ये एक  “माइनर ड्रोन घटना” थी. ये घटनै बुर्ज खलीफा से कुछ दूरी पर हुई. जहां ये घटना हुई वहां सुरक्षा एजेंसियां तेजी से पहुंचे और पूरे इलाके को नियंत्रण में ले लिया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है. कोई गंभीररुप से घायल भी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

हमले को लेकर ईरान ने नहीं की है कोई पुष्टि   

गुरुवार को सुबह हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे कई पोस्ट वायरल हो गए, जिनमें दावा किया गया कि ईरान ने बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया है. हालांकि ईरान की तरफ से फिलहाल  इस तरह के किसी सीधे हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरे भ्रामक और पुरानी भी हो सकती है, ऐसे मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार करना बेहतर होगा.

ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले ना करने की कही थी बात

हाल ही में ईरान के नये सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) युद्ध के बीच सत्ता संभलाते हुए कहा था कि जो अरब देश अपने अमेरिका- इजराइल को अपनी जमीन या क्षेत्र युद्ध में इस्तेमाल नहीं करने देगा, उन देशो पर ईरान हमले नहीं करेगा.ऐसे में ये हमला किसी तरह का मिसफायर ज्यादा प्रतीत हो रहा है. इसके साथ ही इस क्षेत्र मे जारी  लड़ाई के कारण  खाड़ी देशों की  सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अधिक सतर्क हैं.  किसी भी संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल गतिविधि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है. फिलहाल दुबई प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक स्रोतों से आने वाली जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.

Latest news

Related news