Saturday, February 14, 2026

140वीं जयंती पर याद किये गये डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सीएम नीतीश कुमार ने माल्यार्पण करके किया नमन

Dr. Rajendra Prasad :  भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को उनकी 140वीं जयंती के अवसर याद किया जा रहा है. डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डॉक्टर प्रसाद के  गृहराज्य बिहार में  मंगलवार को  पटना के राजेन्द्र चौक  आयोजित कार्यक्रम में  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न उनकी प्रतीमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया.राजेन्द्र चौक से माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने राजेन्द्र घाट समाधिजाकर देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

140th Birth Anniversary of President Bharat Ratna Dr. Rajendra Prasad
140th Birth Anniversary of President Bharat Ratna Dr. Rajendra Prasad

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा काट रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया.

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार के साथ साथ कई सामाजिक एवं राजनीति जगत से जुड़े  कार्यकर्ताओं ने भी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धासुमन समर्पित करके उन्हें याद किया.

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया.

Latest news

Related news