दरभंगा– (संवाददाता- सुहास शर्मा) दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल DMCH शराब कांड में एक नया मोड़ आया है. इस कांड में जिन लोगों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है उनमें से एक हैं डा.सलीम. डाक्टर सलीम की पत्नी ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाया है. डा. सलीन की पत्नी रूही यास्मीन दरभंगा की एक जानी मानी डॉक्टर हैं.

DMCH शराब कांड में उठे सवाल
दरभंगा शराब कांड में वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज दिया गया है.फोटो और वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा है कि उस शराब पार्टी में कई लोग शराब का सेवन कर रहे थे और उस पार्टी में कई लोग शामिल भी थे. किस ने शराब पी, किस ने नहीं पी, यह तो साबित नहीं हुआ है लेकिन इस प्रकरण में सिर्फ एक डॉक्टर को नामजद अभियुक्त बनाकर प्रशासन ने FIR दर्ज कर लिया. अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पुलिस ने ये कह कर आब त आगे बढ़ा दिया कि ये जांच का विषय है . फोटो और वीडियो देखकर चिन्हित किया जायेगा. जांच के बाद ही लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी.
डॉ.सलीम की पत्नी ने पुलिस जांच पर उठाये सवाल
DMCH शराब मामले में आज एक नया मोड़ आया है. शराब पार्टी कांड के आरोपी डॉक्टर सलीम की पत्नी और दरभंगा की जानी-मानी डॉक्टर रूही यास्मीन ने जिलाधिकारी राजीव रोशन से मिलकर यह दावा किया है कि डॉ. सलीम को नामजद अभियुक्त बनाना राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. डॉक्टर रूही यास्मीन ने कहा कि डॉक्टर सलीम जब डीएमसीएच के डॉक्टर ही नहीं है तो उनके नाम पर गेस्ट हाउस कैसे बुक हो सकता है ? आवेदन में सिर्फ उनके नाम को आधार बनाकर एफआईआर किया गया है. अब ये जांच का विषय है कि डॉक्टर रूही यासमीन का यह दावा कि गेस्ट हाउस उनके पति के नाम से बुक ही करना ही गलत है. डा. रुही के आरोप कितने सही है ये जांच के बाद ही साफ होगा. डा. रुही कहा कहना है कि M2S नामक जिस होटल की बात की गई है, वह रूम भी उनके पति के नाम से बुक नहीं था. कुल मिलाकर डॉ रुही का यह दावा है कि रूम बुक करने के आधार पर डॉक्टर सलीम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है.
शराब कांड की निष्पक्ष जांच हो – डॉ रुही यास्मीन
डॉ. रुही यास्मीन ने कहा कि हम इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं. बता दें कि अब तक जो जांच हुई है उसमे ये साफ हो गया है कि डॉक्टर सलीम के नाम से ना तो होटल बुक था और न ही गेस्ट हाउस बुक था. अब सवाल ये उठता है कि पुलिस ने किस आधार पर डा. सलीन के के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया ?





