उत्तर प्रदेश:बुलंदशहर के ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम ने तेजपाल हत्याकांड Tejpal Murder Case का सनसनीखेज खुलासा किया है.करीब 2 सप्ताह पहले तेजपाल नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी. पुलिस ने मामले में दो सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है .पूछताछ में पता चला कि मारे गए तेजपाल ने दोनों सुपारी किलर्स को अपनी ही पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी.पत्नी की हत्या के लिए निकले कांटेक्ट किलर्स का प्लान बदल गया और उन लोगों ने सुपारी देने वाले तेजपाल की ही हत्या कर दी.
Tejpal Murder Case में क्यों पलटे किलर्स?
दोनों आरोपीयों ने बताया कि तेजपाल को शक था की उसकी पत्नी उसकी हत्या करा सकती है.जिसके चलते तेजपाल ने दोनों कॉन्ट्रेक्ट किलर्स को अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए 6 लाख रुपए की सुपारी दी.उसकी पत्नी जहां रहती थी वहां CCTV कैमरे लगे हुए थे. CCTV की वजह से दोनों किलर्स को लगा कि वो पकड़े जा सकते हैं , इसलिए दोनों ने पत्नी की हत्या का प्लान छोड़ दिया.
तेजपाल को किलर्स ने इसलिए मारा…
दोनों कांट्रेक्ट किलर को हत्या के लिए 6 लाख रुपये मिल चुके थे . हत्या का प्लान बदल जाने के बाद दोनों को पैसा वापस करने का डर सताने लगा. कांट्रेक्ट किलर तेजपाल से मिले रुपए वापस नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तेजपाल की ही हत्या का प्लान बना डाला. 13 नवंबर को दोनों ने तेजपाल के साथ बैठकर शराब पी,नशे में दोनों ने इसी दौरान तेजपाल की गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस ने तेजपाल के कॉल रिकॉर्ड,आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की तो दोनों के बारे में पता चला. इसके बाद दोनों को घेर कर पकड़ लिया गया.
आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी/ आईपीएस सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि 15 नवंबर को ककोड के मोहल्ला कसाईबाड़ा स्थित एक मकान में तेजपाल का शव मिला था. मृतक की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी .थाना पुलिस और स्वाट टीम की जांच में दो आरोपी बबलू बलराज वह दीप सिंह के नाम सामने आए.गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया .उनकी निशानदेही पर तेजपाल की हत्या में इस्तेमाल तमंचा,3 लाख रुपए और एक चाबी आरोपी दीप सिंह के घर से बरामद किया है

