Delhi Pollution: शनिवार सुबह दिल्ली में कुल AQI 360 रिकॉर्ड किया गया और आने वाले दिनों में स्थिति और खराब होने की संभावना है. जिसके चलते कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने कहा है कि GRAP 4 के कुछ उपाय GRAP 3 के तहत किए जाएंगे.
GRAP 3 उपायों में बदलावों की घोषणा करते हुए, CAQM ने 19 नवंबर के सुप्रीम कोर्ट के ऑब्ज़र्वेशन का हवाला दिया, जिसमें उसने कहा था कि कमीशन को “दिल्ली-NCR में एयर क्वालिटी को और खराब होने से रोकने के लिए स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह-मशविरा करके” प्रोएक्टिव एक्शन लेने के लिए कहा गया था.
GRAP 4 के कौन से उपाय GRAP 3 के तहत किए जा रहे हैं?
CAQM के अनुसार, GRAP 4 के जिन उपायों को GRAP 3 के तहत लाए जाएंगा वो हैं-
1-NCR राज्य सरकारें / GNCTD पब्लिक, म्युनिसिपल और प्राइवेट ऑफिस को 50% स्ट्रेंथ पर काम करने और बाकी को वर्क फ्रॉम होम करने की इजाज़त देने पर फैसला लेंगी.
2-केंद्र सरकार, केंद्र सरकार के ऑफिस में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की इजाज़त देने पर फैसला ले सकती है.
शनिवार सुबह, दिल्ली में कुल AQI 360 रिकॉर्ड किया गया, आने वाले दिनों में हालात और खराब होने की संभावना है. मिनिस्ट्री ऑफ़ अर्थ साइंसेज़ के एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने कहा है कि रुकी हुई हवाओं और विंटर इनवर्जन की वजह से, अगले छह दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘गंभीर’ में जा सकती है और ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ ज़ोन में रह सकती है.
सुबह 10 बजे तक, दिल्ली का 24 घंटे का रोलिंग एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 361 था, जिसे “बहुत खराब” कैटेगरी में रखा गया और यह प्रदूषण के “गंभीर” बैंड के करीब था. हलांकि यह शुक्रवार शाम के 24 घंटे के एवरेज AQI 364 से थोड़ा कम था.
Delhi Pollution: GRAP 3 के तहत दिल्ली में दूसरी पाबंदियां
दिल्ली में GRAP 3 अभी भी लागू है, जिसमें गैर-ज़रूरी कंस्ट्रक्शन, तोड़-फोड़ और कुछ गाड़ियों की कैटेगरी, जिसमें भारत स्टेज (BS)-IV (एमिशन स्टैंडर्ड) कैटेगरी से नीचे की गाड़ियां शामिल हैं, पर रोक है, इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर कम निकलें, खासकर सुबह और देर शाम के समय.
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सभी स्कूलों और दूसरे एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को कोई भी स्पोर्ट्स या दूसरी आउटडोर फिजिकल एक्टिविटी न करने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें-Dubai Airshow: ‘पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया’, तेजस क्रैश में पायलट की मौत पर बोले पूर्व IAF अधिकारी

