दिल्ली कंझावला केस-सभी आरोपियों के एक दूसरे के साथ कनेक्शन निकल कर आया

दिल्ली :दिल्ली पुलिस के सूत्रों से आरोपियों को बारे जो जानकारी निकल कर आई है उसके मुताबिक सभी आरोपियों का एक दूसरे के साथ कनेक्शन है.

आरोपियों की प्रोफाइल

आरोपी नंबर 1 दीपक खन्ना और अमित खन्ना आपस में कजन भाई हैं, दीपक आउटर दिल्ली में ड्राइवर का काम करता है.अमित बैंक में क्रेडिट कार्ड का काम करता है.इनके अलावा आरोपी नंबर 3 कृष्ण कनॉट प्लेस में प्राइवेट नौकरी करता है. चौथा आरोपी मिथुन हेयर ड्रेसर है और पांचवा आरोपी मनोज मित्तल सुल्तानपुरी इलाके में राशन की दुकान चलाता है साथ ही लोकल लेवल की राजनीति भी करता है. मनोज मित्तल बीजेपी में एक्टिव है लोकल कार्यकर्ता के तौर पर का राजनीति करता है.

सभी सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी औऱ बाहरी दिल्ली के रहने वाले है, क्योकि मनोज मित्तल की राशन की दुकान है और राजनीति में रहता है तो इन बाक़ी के चार लड़कों के साथ में सालों से उठना बैठना है. अक्सर साथ में शराब भी पीते है.

घटना की रात क्या क्या हुआ ?

राशन की दुकान वाले आरोपी मनोज मित्तल ने सबको फोन करके पार्टी के लिए बुलाया और मुरथल जाने का प्लान बनाया. मनोज के घर के पास ही एक कमरे पर पांचो ने जमकर शराब पी, फिर मुरथल के लिए जाने से प्लान बना फिर प्लान कैंसिल हुआ.अमित खन्ना अपने रिश्तेदार की गाड़ी बलेनो लेकर शाम 7 बजे लेकर आ गया. फिर ये लोग मुरथल जाने की की बजाय यूटर्न लेकर पहले रोहिणी के जैपनीज पार्क गए, घर पर शराब पी चुके थे फिर भी गाड़ी में और शराब पी. शराब खत्म होने पर मनोज मित्तल ने और शराब लेने की बात की .इन लोगों ने सुल्तानपुरी के पास से जाते हुए और शराब ली इसके बाद ये रोहिणी गए, गाड़ी में शराब पी. एक दुकान पर सबने नॉनवेज खाया और फिर वापिस मनोज मित्तल को ड्रॉप करने ये सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार इलाके में आए जहां इनका स्कूटी सवार लड़कियों से एक्सीडेंट हो गया और ये भाग गए.

गाड़ी में कौन कहां बैठा था?

दीपक खन्ना गाड़ी चला रहा था, उसके बगल की सीट पर मनोज मित्तल बैठा हुआ था, पीछे की तरफ मिथुन, कृष्ण और अमित बैठे थे.अमित के आगे अचानक स्कूटी आई,स्पीड तेज थी. ये भाग गए इन्हें जब तक नही पता था कि बॉडी फंसी है फिर ये 13 किलोमीटर कंझावला के जोन्ति गांव पहुचे तो मनोज मित्तल को अपनी साइड में बॉडी दिखी ये उतरे और बॉडी को बाहर निकाला और भाग गए. ये बात इन्होंने अपने रिश्तेदार आशुतोष को बताई कि एक्सीडेंट हो गया, नशे में थे इस लिए भाग आए.

Latest news

Related news