Wednesday, February 11, 2026

MUMBAI: दिल्ली CM केजरीवाल से मिलने के बाद बोले उद्धव-इस बार अगर ट्रेन छूटी तो देश से लोकतंत्र गायब हो जायेगा

मुंबई :  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार के अध्यादेश के बाद अब दिल्ली में सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और केंद्र सरकार के बीच सीधी लड़ाई शुरु हो गई है. दोनों तरफ से जोर आजमाइश चल रही है.

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)इन दिनों विरोधी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और दिल्ली में जनता के द्वारा चुनी गई सरकार के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम सहमति बनाने में जुटे हैं. इसी सिलसिले में आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे (Arvind Kejriwal Uddhav Thakre) से मुलाकात की. मुलाकात उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thakre) के निवास स्थान मातोश्री में हुई.

Uddhav Thakre Meeting with Arvind Kejriwal
Uddhav Thakre Meeting with Arvind Kejriwal

इतना अंहकार किसी के हित में नहीं है- अरविंद केजरीवाल

उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए  सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर शीर्ष कोर्ट के फैसले को बदलने की कोशिश की है, वो सरकार के अहम  को दिखाता है. केंद्र की सरकार सुप्रीम कोर्ट को अपनी ताकत दिखा रही है, ये किसी सरकार और किसी पार्टी के लिए ठीक नहीं है. ये जनता के हित में नहीं है.

 

अबकी बार ट्रेन छूटी तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा- उद्धव ठाकरे

वहीं  शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा कि अरविंद जीऔर उनकी मुलाकात देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. लोकतंत्र विरोधी लोगों का मुकाबला करने के लिए उनकी शिवसेना औऱ आम आदमी पार्टी एक साथ आई है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो उन्हें खुद को विपक्ष कहना ठीक नहीं लगता है, क्योंकि किसका विपक्ष. हम तो देश में लोकतंत्र बचाने के पक्ष में हैं.

उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए दिल्ली से एक टीम के साथ अरविंद केजरीवाल मुंबई गये हैं. आज की मुलाकात में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम भगवंत मान, AAP सांसद संजय सिंह, आप सांसद राघव चड्ढा और शिवसेना (उद्धव) गुट के सांसद संजय राउत, AAP मंत्री आतिशी और AAP नेता प्रीति मेनन मौजूद रहे.

Latest news

Related news