Delhi Bomb Threat: बुधवार को दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गृह मंत्रालय कार्यालय को मिले एक ईमेल में बम होने की धमकी मिली थी. इससे पहले दिल्ली के स्कूलों, हवाई अड्डों, अस्पतालों और जेलों को भी ऐसे ईमेल भेज धमकी दी गई थी जो फर्जी निकली थी.
नॉर्थ ब्लॉक के पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दमकल गाड़ियों के साथ एक बम निरोधक दस्ता नॉर्थ ब्लॉक में भेजा. एक अज्ञात पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि नॉर्थ ब्लॉक में तैनात एक अधिकारी को बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद डीएफएस (दिल्ली फायर सर्विस) को कॉल किया गया था. इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि, “तलाशी जारी है और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.”
#WATCH नई दिल्ली इलाके के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला था। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: दिल्ली अग्निशमन सेवा pic.twitter.com/OuJOS6OZhK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2024
Delhi Bomb Threat: स्कूलों और अस्पतालों को भी मिली थी धमकी
इससे पहले दिल्ली के स्कूलों, हवाई अड्डों, अस्पतालों और जेलों को भी ऐसे ईमेल भेज धमकी दी गई थी जो फर्जी निकली थी.
दिल्ली के अलावा जयपुर, लखनऊ, कानपुर और अहमदाबाद के स्कूलों को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं.
दिल्ली के स्कूलों में एक फर्जी ईमेल धमकी मिलने के बाद अपरा-तफरी का माहौल हो गया था. दिल्ली के 150 से अधिक स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से बाहर निकाला गया था. और दिल्ली पुलिस ने जांच भी शुरू की थी. दिल्ली के स्कूलों को मिला ये ईमेल कथित तौर पर mail.ru सर्वर से भेजे गया था.

