बांका: बिहार के बांका में इंटरमीडियेट परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट पंकज जायसवाल पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले में वो बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं. प्राथमिक उपचार के बाद पंकज जायसवाल को भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों के झुंड के हमला
घटना सोमवार की दूसरी पाली की परीक्षा के बाद की है. जख्मी मजिस्ट्रेट पंकज जायसवाल बाँका जिले के बाराहाट के हरिहर चौधरी परिक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त किये गये थे. फिलहाल वो जिले के अमरपुर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में नियुक्त है. घटना के बारे में स्वयं जख्मी पंकज जायसवाल ने बताया कि दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद वो परीक्षा संबंधी काम खत्म कर ही रहे थे कि उन्हें विद्यालय के गेट पर कुछ छात्रों के लाठी डंडे के साथ आने की सूचना मिली. इस समय तक स्कूल के ज्यादातर शिक्षक और सभी पुलिस कर्मी विद्यालय से जा चुके थे.
बांका में इंटरमीडिये परीक्षा के लिए तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट पंकज जायसवाल पर जानलेवा हमला. हमले में पंकज जायसवाल बुरी तरह से जख्मी हुए. हमलावर पास के कटोरिया प्रखंड के जयपुर हाई स्कूल का छात्र राजुल अंसारी बताया जा रहा है. #Bihar pic.twitter.com/AipT5uQTYX
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) February 7, 2023
छात्रों के इस झुंड ने पंकज जायसवाल पर हमला बोल दिया और उन्हें बुरी तरह स जख्मी कर फरार हो गये. बताया जा रहा है कि हमलावर छात्र पास के कटोरिया प्रखंड के जयपुर स्कूल का छात्र राजुल अंसारी है. घायल पंकज जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है.
इस बीच स्टैटिक मजिस्ट्रेट पंकज जायसवाल ने आरोपी छात्र के विरुद्ध बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपी छात्र जयपुर ओ0पी0 अंतर्गत उच्च विद्यालय जयपुर का छात्र है. थानाध्यक्ष बाराहाट द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष जयपुर के साथ संयुक्त रूप से सघन छापामारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी के जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बांका द्वारा भी आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी करने की बात कही गई है. आरोपी छात्र को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. परीक्षा की शुद्धता एवं सूचिता को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.





