Sunday, February 22, 2026

Darbhanga Scorpio Accident :अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने 5 लोगों को कुचला,घायलों की हालत गंभीर

दरभंगा ( ब्यूरो रिपोर्ट)  इस वक्त बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है, जहां बड़ा हादसा Darbhanga Scorpio Accident हुआ है.. दरभंगा के दोनार चौक पर  अनियंत्रित स्कार्पियो ने 5 लोगों को कुचल डाला , 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.घटना स्थल की ताजा तस्वीर…

Darbhanga Scorpio Accident , 5 लोगों पर चढ़ा दी कार 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनियंत्रित स्कार्पियो ने 5 लोगों को ठोकर मार दी, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत कीखबर है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल है.सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है.  फिलहाल लोगों के मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक व्यक्ति के शव को घटना स्थल से हटा कर ले जाया गया है. वहीं चार लोगों को इलाज के लिए DMCH भेजा गया है.

वाहन चालक ने तोड़ा ट्रैफिक रुल, रॉंग साइड से आकर मारी टक्कर   

घटना की जानकारी  के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से  सूचना मिल रही है कि स्कॉर्पियों का ड्राइवर नशे में था. इतना ही नहीं वाहन चालक ने ट्रैफिक नियम तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ से आकर बाइक सवार दो व्यक्ति और सड़क पर चल रहे 3 व्यक्तियों को टक्कर मारी. एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई , जबकि बाकियों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया.

पुलिस के मुताबिक ये स्कॉर्पियों कार के मालिक अजय कुमार मिश्रा नाम के व्यक्ति हैं,लेकिन  जिस समय कार ने एसीडेंट किया, उस समय कार कौन चला रहा था इसकी जांच की जा रही है. कार के ड्राइवर को पुलिस  ढूंढ़ रही है

ये भी पढ़ें :- Education Minister Chandrashekhar बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हटाये गये, भेजे गये गन्ना विभाग, आलोक मेहता को मिला विभाग का कार्यभार

इतनी बीच  इतनी बड़ी दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर के भाग जाने के बाद एक्सीडेंट करने वाली कार में तोड़ फोड भी की. स्थानीय लोग अब पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को पकड़ने की मांग पर अड़े हैं.

Latest news

Related news