Darbhanga news: शादी के घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Darbhanga news:बिहार के दरभंगा से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां शादी समारोह में आतिशबाजी से लगी आग लफ्ट में रखे सिलेंडर एवं डीजल स्टॉक तक फैल गई जिससे हुए विस्फोट में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई.

बारातियों के लिए बने शामियाने में लगी आग

दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव में गुरुवार की रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी. बारातियों के ठहरने व खाने का प्रबंध रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में लगे शामियाना लगाया था. बारातियों को पहुंचने के बाद जमकर आतिशबाजी की गई. जिसकी चिंगारी शामियाना पर आ गिरी और देखते ही देखते पूरा शामियाना आग की चपेट में आ गया. जिससे वहां रखे सिलेंडर व डीजल के स्टॉक में विस्फोट हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आग ने लिया विकराल रुप

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे होकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. इस दौरान आग की लपटें वहां रखे सिलेंडर को अपने चपेट में ले लिया और सिलेंडर तेज आवाज के साथ विस्फोट कर गया. सिलेंडर के विस्फोट से निकली आग की लपटें रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के स्टॉक में लग गई. जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया एवं उनके परिवार के 6 लोगों के साथ तीन मवेशी की मौत हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया

वही दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर सरकारी स्तर पर पीड़ित परिवार को सभी प्रकार का मदद किया जा रहा है. इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई है. तथा आग की चपेट में आने से तीन मवेशी की भी मौत हुई है. घटना किस कारण घटित हुई है. इसकी जांच के लिए टीम को भेजा जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024, दूसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

Latest news

Related news