दिल्ली :
श्रीनगर में राहुल गांधी के दिये बयान के बारे में पूछताछ करने पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम पिछले कई घंटों से राहुल गांधी के दिल्ली आवास 12 तुगलक लेन पर मौजूद है. राहुल गांधी पुलिस की टीम से अपने लॉन में ही बात करते भी नजर आये.
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिये गये भाषण के बारे में पूछताछ और जानकारी के लिए 16 मार्च को एक नोटिस दिया था. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 30 जनवरी को श्रीनगर में अपने भाषण के दौरान कहा था कि उनके पास कई ऐसी महिलाएं आई और उन्होंने शिकायत की कि उनके साथ बलात्कार और यौनशोषण की वारदात हुई है. इसी सिलसिले में पूछताछ करने आज रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम राहुल गांधी के आवास पर पहुंची है. कांग्रेस के नेता इस राजनीतिक हथकंड़ा बता रहे हैं.कांग्रेस दोपहर 1.30 बजे प्रेस कांफ्रेस करके इसके बारे में आधिकारिक रुप से जानकारी देगी
ये भी पढ़े : –

