परवेज मुशर्रफ को कांग्रेस नेता शशि थरुर ने बयान शांति का पैरोकार,भड़की बीजेपी

दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुर्लभ बीमारी से लड़ते लड़ते आखिरकार रविवार को दुबई में निधन हो गया. पड़ोसी देश के पूर्व सैनिक तानाशाह राष्ट्रपति के निधन के बाद भारत में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

कांग्रेस नेता शशि थरुर ने मुशर्रफ को बताया शांति का पैरोकार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरुर ने परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें शांति का पैरोकार बताया. थरुर ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइडेट नेशन (UN) में रहने के दौरान कई बार परवेज मुशर्रफ से उनकी मुलाकात होती थी, वो बेहद साफ राजनीतिक सोच रखने वाले स्मार्ट नेता थे. भगवान उनकी आत्म को शांति दे.

थरुर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया,एक समय वो भारत के दुश्मन थे लेकिन 2002 से लेकर 2007 तक वो दोनों देशों के लिए शांति के बड़े पैरोकार रहे.

थरुर के बयान पर भड़की बीजेपी

शशि थरुर के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने थरुर के इस ट्वीट पर पूरे कांग्रेस पार्टी को घेर लिया और कहा कि जो करगिल युद्ध का कर्ताधर्ता था, जघन्य अपराध का आरोपी जो तालिबान और ओसामा को भाई और हीरो मानता था,जिसने अपने सैनिकों तक के शव को वापस लेने से इंकार कर दिया था, कांग्रेस उनकी तारीफ करती है , ये है कांग्रेस की पाक परस्ती.

एक बार परवेज मुशर्रफ ने राहुल गांधी की तारीफ की थी,उन्हें जेंटिलमैन बताया था, शायद इसलिए कांग्रेस को मुशर्रफ पसंद हैं. पूनावाला ने कहा कि 370 से सर्जिकल स्ट्राइक औऱ बाला कोट पर शक करने वाली कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलती है और मुशर्रफ की तारीफ करती है, तो अपने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा बताती है. ये कांग्रेस है.

लेखक आनंद रंगनाथन ने ट्वीटर पर लिखा ‘भारत के लिए परवेज मुशर्रफ वो नेता हैं जिनके कार्यकाल में भारत ने करगिल का युद्ध लड़ा,अपने 527 जांबाज योद्धा खोया,वहीं पाकिस्तान के भी 453 जवान अपने देश के लिए लड़ते हुए मारे गये थे. इतनी बड़ी विभिषका के कर्ताधर्ता का निधन हो गया.”

रंगनाथन ने लिखा है कि भारत या पाकिस्तान में भी अगर कोई परवेज मुशर्रफ के लिए हमदर्दी  और उनका महिमामंडन करता है तो ये उसकी अपने देश के साथ गद्दारी होगी.

लोग सोशल मीडिया पर जनरल परवेज मुशर्रफ के उन बयानों को साझा कर रहे हैं, जिन्हें लेकर वो चर्चा में रहे थे.

 

भारत के साथ युद्ध लड़ने वाले परवेज मुशर्रफ भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े प्रशंसक थे. 2004 और 2006 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था तब परवेज मुशर्रफ ने भारतीय क्रिकेट टीम और खास कर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की थी.

 

भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी परवेज मुशर्रफ के निधन पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने  रही है. पाकिस्तान पत्रकार आलिया जेहरा लिखती हैं कि

“पाकिस्तान के अंतिम सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ का उनके अपराधों के लिए सजा पाये बिना निधन हो गया है”

 

Latest news

Related news