CM Yogi on SP : सपा की रैलियों में दिख रही भगदड़,मारपीट और अराजकता,400 पार का नारा सुन बुरी हो गई है सपा की हालत

 जौनपुर CM Yogi on SP : लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं. पूरे देश में एक ही स्वर है-‘फिर एक बार मोदी सरकार’, ‘अबकी पार-400 पार’.यह सुनते ही समाजवादी पार्टी की स्थिति बहुत बुरी हो जाती है. यह क्षेत्रीय पार्टी 60-62 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है. मध्य प्रदेश के खजुराहो में इनके प्रत्याशी ने नामांकन ही गलत भर दिया. कोई लड़ने के लिए नहीं मिला. जब सपा व कांग्रेस के लोग सत्ता के कोसों दूर हैं, तब भी अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं. समाजवादी पार्टी में अभी रोज भगदड़, मारपीट, अराजकता व नूराकुश्ती दिख रही है. जब यह सत्ता में रहे होंगे तो कैसे उत्तर प्रदेश की जनता का खून चूसकर शोषण किया होगा, यह किसी से छिपा नहीं है.

CM Yogi In Jounnpur
CM Yogi In Jounnpur

CM Yogi on SP : ऱामभक्त भारत को ताकतवर बना रहे तो रामद्रोही देश का विरोध कर रहे हैं 

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ रामभक्त हैं, जो राम के लिए सर्वस्व न्योछावर करते हुए भारत को ताकतवर बनाना चाहते हैं, दूसरी तरफ रामद्रोही राम के साथ ही भारत का विरोध कर रहे हैं. यह कहते हैं कि पाकिस्तान को धमकी मत दीजिए, उसके पास एटम बम है. दाने-दाने के लिए मोहताज पाकिस्तान की धमकी भारत जैसे उस बड़े देश को देते हैं, जो सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था है. सपा-कांग्रेस नेताओं को ऐसा कहते तनिक भी संकोच नहीं होता है. रामद्रोही जातिवादी-परिवारवादी राजनीति करते हैं. यह आपको जाति के नाम पर भी लड़ाएंगे.

CM Yogi Public Rally in Jounpur

CM Yogi Public Rally in Jounpur

सीएम योगी ने कृपाशंकर सिंह के लिए मांगा वोट

ये बातें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर में जनसभा के दौरान कही. सीएम ने बुधवार को पहली रैली में जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह को चुनाव चिह्न कमल के फूल पर 25 मई को वोट देने की अपील की.

 

Yogi Adityanath in Jounpur Rally
Yogi Adityanath in Jounpur Rally

कांग्रेस ने अव्यवस्था व अराजकता का ठेका ले लिया है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने ढूंढ-ढूंढकर दागी, भ्रष्ट व परिवारी दलों के साथ गठबंधन कर देश में अव्यवस्था और अराजकता का ठेका ले लिया है. मोदी जी के नेतृत्व में बदलते भारत में विकास व गरीब कल्याण के अनेक कार्य हो रहे हैं. मोदी जी के नेतृत्व में भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहा है तो 23 करोड़ पाकिस्तान वाले भूख से मर रहे हैं. पाकिस्तान का राग अलापने वालों का बोरिया बिस्तर चार जून को बांध दीजिए और कहिए कि भारत पर बोझ न बनो, पाकिस्तान जाकर भीख मांगो. इस बार सत्ता में आने पर मोदी सरकार 70 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख उपचार की सुविधा मिलेगी. देश में चार करोड़ गरीबों के मकान बन गए हैं, शेष बचे गरीबों के मकान भी इस बार बन जाएंगे.

विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर, स्वतंत्र भारत में कोई भी यह कर नहीं देगा

सीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र कहता है कि कांग्रेस सरकार आने पर पिछड़ी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे. यह लोग सत्ता में आने पर संपत्ति का सर्वे करवाएंगे और पूर्वजों से विरासत के रूप में आपको मिली संपत्ति पर टैक्स लगाकर आधी संपत्ति ले लेंगे, फिर पाकिस्तान-बांग्लादेशी से आए घुसपैठिये मुसलमानों को दे देंगे. इन्हें लूट मचाने और सेंधमारी की छूट नहीं देना है. यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है. स्वतंत्र भारत में कोई भी जजिया कर नहीं देगा. शाहजहां ने अपनी जीवनी में लिखा है कि औरंगजेब जैसा कमबख्त पुत्र किसी का न हो. औरंगजेब का जजिया कर हिंदुओं पर लागू होता था. सपा-कांग्रेस के गठबंधन में घुसी औरंगजेब की आत्मा को बेनकाब करना है.

अबकी बार-400 पार में हमें जौनपुर सीट भी चाहिए

सीएम ने कहा कि कृपाशंकर सिंह ने सामान्य परिवार में जन्म लिया, लेकिन परिश्रम व पुरुषार्थ की बदौलत मुंबई में अलग पहचान बनाई है. अपील की कि 400 पार में हमें जौनपुर सीट भी चाहिए. 10-10 घरों में जाइए और संपर्क कीजिए. 25 मई को हर मतदाता को मतदान केंद्र ले जाकर कमल खिलाइए. पानी-पहचान, विकास के लिए तरसाने और माफिया को संरक्षण देने वाले सपा की जमानत जब्त कराइए.

जनसभा स्थल पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश चंद मिश्र, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि की मौजूदगी रही।

Latest news

Related news