ललिता गौतम के परिवार के जख्म पर CM योगी ने लगाया मरहम..पीड़ित परिवार को दी ₹5 लाख की सहायता;बोले-दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

Meerut Lalita Gautam case गाजियाबाद : मेरठ के चर्चित ललिता गौतम ह’त्या प्रकरण में शनिवार को पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. दौरे पर गाजियाबाद आये सीएम योगी ललिता के परिवार से PWD गेस्ट हाउस में मिले. सीएम ने करीब 25 मिनट तक परिवार की बातचीत की आर सारी स्थिति को खुद समझा. सारी बाते समझने के बाद सीएम योगी ने पीडित परिवार के जख्मों पर मरहम लगाते हुए राहत के तौर पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये मदद देने के आदेश दिया.

सीएम योगी ने घटना पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष और तेज़ विवेचना सुनिश्चित करने तथा जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार आरोपियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

Meerut Lalita Gautam case:ललिता के पापा और चाचा को मकान..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने मृतका के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया.

सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार का आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित सभी पात्र सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके.

विवेचना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यदि मामले की जांच या विवेचना में किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश भी दिए।

पीड़ित परिवार ने जताई उम्मीद

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है. परिवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा और सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के बाद अब इस मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. सरकार का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी.

Latest news

Related news