Monday, June 29, 2026
Home Breaking News HOLI: यूपी में आज भी दिख रहे होली के रंग, सीएम योगी...

HOLI: यूपी में आज भी दिख रहे होली के रंग, सीएम योगी ने गोरखपुर में खेली फूलों की होली

0
480

उत्तर प्रदेश में आज फूलों की HOLI खेली जा रही है. प्रयागराज हो य गोरखपुर सभी जगहा होली की मस्ती जारी है. खुद सीएम योगी भी इस उत्सव का भरपूर मज़ा ल रहे हैं. तो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी होली के रंग में सराबोर नज़र आए.

गोरखपुर में खेली सीएम योगी ने HOLI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में ‘फूलों की होली’ में शामिल हुए. योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लोगों पर फूल और रंग बरसाते नज़र आए.

CM Yogi playing holi
CM Yogi playing holi
CM Yogi playing holi
CM Yogi playing holi
CM Yogi playing holi
CM Yogi playing holi
CM Yogi playing holi
CM Yogi playing holi

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”पिछले कई दिनों से देशभर के सनातन धर्म के अनुयायी होली जैसे त्योहार के जरिए अपनी 1000 साल की विरासत को आनंद और उत्साह की नई ऊंचाई पर ले जाकर इस त्योहार में हिस्सा ले रहे हैं. वे अपनी विरासत के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. इस अवसर पर हम इस शोभा यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों को अपने उत्साह से जोड़कर समृद्ध समाज की स्थापना का संदेश देते हैं… सनातन धर्म ‘वसुधैव कुटुंबकम’ में विश्वास करता है…”

प्रयागराज में भी दिखे होली के रंग

वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी लोग हर्षोल्लास के साथ होली मनाते नज़र आए.

सोमवार को लखनऊ में होली खेलते दिखे थे उपमुख्यमंत्री

वहीं सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी जमकर होली खेलते नज़र आए थे.

ये भी पढ़ें-BJP Candidate 5th List : मंडी से कंगना, मेरठ से टीवी सिरियल के राम बने भाजपा के प्रत्याशी,वरुण गांधी का टिकट कटा, भाजपा की पांचवी लिस्ट जारी