मुजफ्फरपुर गोलीकांड के लेकर CM नीतीश पर बरसे नेता विपक्ष विजय सिन्हा, कहा सीएम धृतराष्ट्र बन कर चला रहे हैं शासन  

पटना: अभिषेक झा,ब्यूरोचीफ, मुजफ्फरपुर के कांटी थर्मल पावर से छाई निकालने की ठेकेदारी को लेकर विवाद के बाद धरना दे रहे मजदूरों पर गुरुवार शाम कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिसमें कोठियां गांव के एक मजदूर सूरज कुमार की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने एक हमलावर उज्ज्वल कुमार को पकड़ भी लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

इस घटना पर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार को घेरा है . बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया है कि क्या अब भी वो कहैंगे कि बिहार में अपराध नहीं बढ़ा है ? विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार में सत्ता संरक्षित गुड़ाराज चल रहा है.

Latest news

Related news