मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी, देहरादून में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते समय भावुक हुए सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी CM Dhami ने आज देहरादून के मसूरी में आयोजित एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत की. मुख्यमंत्री ने 2 सितंबर 1994 को हुए ऐतिहासिक मसूरी गोलीकांड की बरसी के अवसर पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए भावुक संदेश दिया.

हर उत्तराखंडी के लिए एक भावुक क्षण-CM Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “आज का दिन हमारे लिए बहुत भावुक दिन होता है. हर उत्तराखंडी के लिए आज 2 सितंबर 1994 मसूरी गोलीकांड की बरसी का दिन है. आज श्रद्धांजलि का दिन है. ये खटीमा गोलीकांड के विरुद्ध बड़ा आंदोलन हुआ. उस दिन निहत्थे लोगों पर गोली चलाई गई. मैं सभी बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. हमारे उत्तराखंड के जो शहीद थे हम उनके सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे.”

शहीदों के सपनों का बनेगा समृद्ध उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस उद्देश्य और सुनहरे भविष्य की कल्पना के साथ इस नए राज्य की नींव रखी थी, सरकार उसे पूरा करने के लिए निरंतर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि “राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध और प्रगतिशील राज्य का निर्माण करेगी.” उन्होंने स्पष्ट किया कि शहीदों के त्याग को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना ही हमारा मुख्य संकल्प है.

भावी पीढ़ी को याद रहेगा अमर बलिदान

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ियां इस महान संघर्ष और बलिदान की गाथा को हमेशा याद रखें, इसके लिए सरकार विभिन्न माध्यमों से इन ऐतिहासिक घटनाओं की स्मृतियों को संजोने का प्रयास कर रही है. कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राज्य आंदोलनकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लेकर शहीदों को नमन किया.

ये भी पढ़ें-Stock market: ईरान-US संघर्ष बढ़ने के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट, ब्रेंट क्रूड…

Latest news

Related news