अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे- दीपके, दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने दिखाई ताकत

CJP protest: दिल्ली की सड़कों पर उम्मीद से बहुत ज्यादा प्रदर्शनकारी नज़र आ रहे है. जिस तरह पुलिस ने ट्रेनों और घरों से प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ की उसके बाद जितने लोग दिल्ली में जंतर मंतर की ओर बढ़ रहे है वह अप्रत्याशित है. दिल्ली पुलिस जो हज़ारों की संख्या में है प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों को संभालते-संभालते परेशान नज़र आ रही है.
कवर करने से रोके जाने पर कई पत्रकार इसे अघोषित इमरजेंसी कह रहे हैं और बीजेपी और पीएम मोदी को याद दिला रहे है कि इंदिरा गांधी जिनको बीजेपी इमरजेंसी के लिए हमेशा कोसती है उन्होंने भी दिल्ली को इस तरह बंधक नहीं बनाया था.

अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे- दीपके

CJP के ऑर्गनाइज़ेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के हिरासत में रहने तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लीड करेंगे, दिपके ने एक प्री-रिकॉर्डेड मैसेज में कहा. CJP ने X पर कहा कि दिपके ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका में कल रात एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. “ ज़रूरी
जब तक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में हैं, CJP के ऑर्गनाइज़ेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर इस प्रोटेस्ट को लीड करेंगे.
अभिजीत ने कल रात यह वीडियो पहले से रिकॉर्ड कर लिया था, क्योंकि उन्हें गिरफ्तारी का डर था. @AjinkyaCJP“

CPI, CPI(M), AISF, AIYF, SFI, DYFI का जोरदार प्रदर्शन

CPI, CPI(M), AISF, AIYF, SFI, DYFI के कार्यकर्ता ज्ञानेश-मोदी की वोट चोर जोड़ी के खिलाफ़ ज़ोरदार विरोध कर रहे हैं. CPI के नेशनल सेक्रेटरी राम कृष्ण पांडा को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर जाते समय हिरासत में लिया गया.
ज्ञानू, अब जाने का टाइम आ गया!

AISA की नेहा बोरा हिरासत में ली गईं

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया गया है और वह एक पुलिस बस में हैं, जिसे अब प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया है.

यह तब हुआ जब AISA ने X पर एक पोस्ट में घोषणा की कि CEC ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ प्लान किए गए विरोध प्रदर्शन की जगह जंतर-मंतर से दिल्ली हाट में शिफ्ट कर दी गई है, क्योंकि पुलिस ने नई दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है.

ममता बनर्जी दिल्ली में धरने पर बैठीं, पुलिस ने हिरासत में लिया

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को साउथ एवेन्यू से आगे बढ़ने से रोक दिया गया है, उनकी TMC पार्टी ने कहा वह CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास सड़क पर धरने पर बैठी हैं. जिसके बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पार्टी नेताओं के साथ साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिया गया

मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया गया, AAP का आरोप

AAP नेता मनीष सिसोदिया को चंडीगढ़ में पुलिस ने हिरासत में लिया है, पार्टी ने X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, जिसमें घटना के विजुअल्स भी अटैच किए गए हैं.
पार्टी ने लिखा, “PM मोदी और HM अमित शाह असहमति की आवाज़ को दबा नहीं सकते. वोट चोर ज्ञानेश कुमार, तुम्हारा समय खत्म हो गया है. हो गया, भाई!”

CJP protest: दिल्ली आने से रोके गए भाकियू के किसान

वहीं सीजीपी ने किसानों के दिल्ली आने की कोशिश का वीडियों पोस्ट कर लिखा है-Uttar Pradesh में भी किसानों को प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है,
ये वीडियो मेरठ में भाकियू के प्रदर्शन का है वीडियो के मुताबिक कमिश्नरी चौराहे पर किसानों ने बैरियर तोड़े कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी किसान पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़प.

ये भी पढ़ें-CJP protest: जंतर मंतर की ओर बढ़ रही है भीड़, राहुल बोले- “ ज्ञानेश कुमार जाएंगे “, देखिए प्रदर्शनकारियों के वायरल वीडियो

Latest news

Related news