Chirag Paswan : आजादी के 75 साल बाद भी बिहार को विशेष दर्जे की जरुरत क्यों ?चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से पूछा सवाल

पटना : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग इस समय़ बिहार की राजनीति में सबसे हॉट टॉपिक है. जेडीयू इस टॉपिक के बहाने अपनी राजनीतिक चमकाने और केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरने में लगी है.  जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार की केंद्र से की जा रही मांग का मुकाबला करने अब मैदान में  बीजेपी के हनुमान यानी चिराग पासवान Chirag Paswan एक बार फिर से मैदान में हैं. Chirag Paswan सीएम नीतीश कुमार की मांगों को आइना दिखाने का काम कर रहे हैं.

Chirag Paswan ने सीएम नीतीश से पूछा सवाल….

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के विशेष राज्य की मांग को लेकर कहा कि ये अच्छी बात है  कि सीएम नीतीश कुमार राज्य की तरक्की के लिए विशेष राज्य की मांग कर रहे हैं लेकिन विशेष राज्य का दर्जा मांगने से पहले उन्हें ये बताना चाहिये कि उन्होंने पिछले 19 सालों में राज्य के लिए क्या-क्या किया है ? लोकजनशक्ति पार्टी(रामविवास ) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की नीतियों में क्या-क्या कमियां रही गई, अपनी विफलताओं का पूरा डाटा भी केंद्र सरकार के सामने रखना चाहिये. ये डाटा रखते हुए रखते हुए वो मांग करें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

बिहार को तरक्की दिलाने में नाकाम रही नीतीश सरकार- Chirag Paswan

नीतीश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हैं, यह तो अच्छी बात है. विशेष राज्य का दर्जा सही चीज है लेकिन पहले उनको यह बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए क्या कुछ किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को यह स्वीकार करना होगा कि बिहार की अर्थव्यवस्था, बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर ,बिहार में परकैपिटा इनकम को बढ़ाने में बिल्कुल नाकाम रहे हैं. यही वजह है कि बिहार को आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी विशेष राज्य के दर्ज की जरूरत है.

बिहार है भ्रष्टाचार का गढ़- चिराग पासवान

चिराग पासवाान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से बिहार का विकास कतई संभव नहीं है. विशेष राज्य के दर्जे में भी यदि केंद्र सरकार की तरफ से उनकी मॉनिटरिंग नहीं की जाएगी तो बिहार को कोई फायदा होने वाला नहीं है. बिहार एक ऐसा राज्य है जहां केंद्र सरकार की तरफ से आई हुई योजनाओं की राशि तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है. चिराग पासवान का कहना है कि बिहार में भ्रष्टाचार की हालत ये है कि यदि केंद्र की सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने पर सहमति बनाती भी है तो सबसे पहले यह तय करना होगा कि वह इसकी मोनेटरिंग खुद करें तभी यहां कुछ भी विकास हो पाएगा.

Latest news

Related news